फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Volleyball players will get the gift of indoor hall in sports college.

Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज में वॉलीबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा इंडोर हॉल का तोहफा

Sat, 09 Mar 2024 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Volleyball players will get the gift of indoor hall in sports college.
वॉलीबाॅल हॉल के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने स्वीकृत किया पांच करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन

हॉल की कमी से प्रभावित हो रही थी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में वॉलीबॉल खिलाड़ियों को जल्द ही इंडोर हॉल का तोहफा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने वॉलीबॉली हॉल के जीर्णोद्धार के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। बजट मिलने के बाद फर्म का भी चयन कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
स्पोर्ट्स कॉलेज का इंडोर वॉलीबॉल हॉल काफी सालों से खराब पड़ा है। इसकी वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत हो रही थी। मजबूरन उन्हें बाहर ग्राउंड में प्रैक्टिस करना पड़ता था। जबकि सभी तरह की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं इंडोर हॉल में ही होती हैं।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। हॉल के जीर्णोद्धार से खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और बेहतर हो सकेगी। चयनित फर्म को यह काम एक साल में पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्श से लेकर लाइट का काम
स्पोर्ट्स कॉलेज में वॉलीबॉल के 100 से भी ज्यादा खिलाड़ी हैं। पुराना हॉल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पांच करोड़ रुपये से इसमें छत से लेकर फर्श को ठीक किया जाएगा। इसमें लाइट की व्यवस्था सुदृढ की जाएगी। यह हॉल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 लोगों के बैठने के लिए सीढियां भी बनाई जाएंगी। हॉल बनने के बाद यहां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो सकेंगी।


वर्जन
वॉलीबॉल के इंडोर हॉल के जीर्णोद्धार के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। टेंडर के बाद फर्म का चयन भी हो गया है। हॉल बन जाने से खिलाड़ियों की ट्रेनिंग बेहतर होगी। साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो सकेंगी।
-आले हैदर, प्राचार्य, स्पोर्ट्स कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed