{"_id":"63366e0d06c1b06502055c0f","slug":"vistara-air-asia-airlines-also-preparing-to-connect-gorakhpur-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: विस्तारा, एयर एशिया एयरलाइंस को भी गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी, यहां के लिए मिलेगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: विस्तारा, एयर एशिया एयरलाइंस को भी गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी, यहां के लिए मिलेगी फ्लाइट
Fri, 30 Sep 2022 09:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Sep 2022 09:49 AM IST
सार
सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने बताया कि भूमि का हस्तांतरण होना शेष है। सर्वे हो चुका है और डीपीआर भी लगभग फाइनल है। विस्तारा और एयर एशिया दो नई एयरलाइंस को गोरखपुर से जोड़ने का प्रस्ताव है। नए सेक्टरों को पुणे, गोवा, चेन्नई और जम्मू को जोड़ने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय ने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को मंजूरी दे दी है। इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय ने गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट को 42.16 एकड़ भूमि को देने की संस्तुति भी कर दी है।
विज्ञापन
सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने बताया कि भूमि का हस्तांतरण होना शेष है। सर्वे हो चुका है और डीपीआर भी लगभग फाइनल है। विस्तारा और एयर एशिया दो नई एयरलाइंस को गोरखपुर से जोड़ने का प्रस्ताव है। नए सेक्टरों को पुणे, गोवा, चेन्नई और जम्मू को जोड़ने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
हाल में ही गठित हवाई अड्डा सलाहकार समिति की पहली बैठक सदर सांसद एवं हवाई अड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष रवि किशन शुक्ल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सिविल एयरपोर्ट में हुई। बैठक में गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह, एश्प्रा के निदेशक अतुल सराफ, भाजपा नेता दुर्गेश बजाज, सत्येंद्र सिन्हा, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदीप श्रीवास्तव, डायरेक्टर एयरपोर्ट एके द्विवेदी, सीनियर मैनेजर ऑरेशन विजय कौशल, इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर गोविंद, स्पाइस जेट एयरलाइंस के मैनेजर राजेश राय, सीओ एयरपोर्ट रमेश चंद्र त्रिपाठी एवं इंस्पेक्टर उमा शंकर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
एयरपोर्ट का नाम महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ करने का प्रस्ताव
गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ के नाम पर करने का प्रस्ताव है। हैदराबाद के लिए चल रही फ्लाइट अभी बेंगलुरु जा रही है, लेकिन अक्तूबर से बेंगलुरु के लिए सीधी और बिना ठहराव वाली फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधतंत्र से वार्ता कर ली गई है। बैठक में गोरखपुर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के टर्मिनल के ठीक बाहर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ की प्रतिमा लगाए जाने पर भी चर्चा हुई।
यहां से चलने वाले टैक्सी और रिक्शा एयरपोर्ट से अटैच किया जाएगा और उन्हें कूपन देकर संचालित किया जाएगा। प्रयास होगा कि डेस्टिनेशन के अनुसार किराया फिक्स कर दिया जाए ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के वाहन रेलवे की भूमि पर ही पार्क हों, इसके लिए विशेष प्रयत्न किया जाएगा।
नया टर्मिनल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। एयरपोर्ट पर कम से कम एक एंबुलेंस 24 घंटे सेवा में मौजूद रखने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, एयरपोर्ट पर अपना डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज सिस्टम (डीवीओआर) लगाने के लिए केंद्र से आई टीम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया है।
यात्री सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी अध्यक्ष ने कहा कि देश में पीएफआई और समीप में नेपाल के रास्ते हो रही देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए और सीएम सिटी का एयरपोर्ट होने के कारण इस एयरपोर्ट की संवेदनशीलता अत्यधिक है। लिहाजा इस बात पर चर्चा की गई कि यात्रियों की सुरक्षा किस प्रकार से और कड़ी की जाए।