{"_id":"601d6b058ebc3e26be00f1b0","slug":"visit-south-india-with-mallikarjun-jyotirlinga-by-irctc-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के साथ करें दक्षिण भारत के दर्शन, इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के साथ करें दक्षिण भारत के दर्शन, इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
Fri, 05 Feb 2021 09:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
IRCTC
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) फरवरी में विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है। इसमें आप मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ ही दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक पर्यटन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह ट्रेन 22 फरवरी से तीन मार्च तक चलाई जाएगी। यह यात्रा नौ रातों एवं 10 दिनों की होगी। इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 9450 रुपये देने होंगे।
विशेष ट्रेन से यात्री कन्याकुमारी, रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर), मल्लिकार्जुन एवं मदुरई (मीनाक्षी मंदिर) के दर्शन कर सकेंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर एवं झांसी से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है।
इस यात्रा के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए लखनऊ कार्यालय के मोबाइल नंबर 8287930908/09/10/11/12/13/14/15 एवं गोरखपुर में 8287930937/8595924297 से प्राप्त की जा सकती है।