{"_id":"68cc5d4e7da380da2b00af0f","slug":"viral-fever-starts-with-cough-no-relief-is-available-gorakhpur-news-c-206-1-go11002-159923-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खांसी से हो रही वायरल फीवर की शुरुआत, नहीं मिल रहा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खांसी से हो रही वायरल फीवर की शुरुआत, नहीं मिल रहा छुटकारा
Fri, 19 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।संवाद
महराजगंज। इन दिनों कई मरीजों में वायरल फीवर की शुरुआत खांसी से हो रही है। इलाज कराने से वायरल से पीछा तो आठ दिन में ही छूट जा रहा है लेकिन खांसी से छुटकारा मिलने में कम से कम 15 दिनों का समय लग रहा है। चिकित्सक मरीजों को गुनगुने पानी से गरारा करने के साथ अदरक, काली मिर्च, तुलसी पत्र से निर्मित काढ़ा (पेय) सेवन की सलाह दे रहे हैं।
चार दिनों से मौसम खराब होने के बावजूद ओपीडी में रोगियों की भीड़ में कमी नहीं आ रही है। ओपीडी में वायरल फीवर, स्किन इन्फेक्शन व पेट के संक्रमण के रोगी अधिक मिल रहे। बृहस्पतिवार को 13 रोगी ऐसे मिले जो सूखी खांसी से पीड़ित थे। वह लगभग आठ दिन वायरल फीवर से परेशान रहे, इससे छुटकारा तो मिल गया लेकिन खांसी से पीछा नहीं छूट रहा। गले में दर्द के साथ खांसी शुरू हुई थी। जांच में वायरल निकला। डॉक्टर अनिल कुमार ने सलाह दी कि दवाओं का उपयोग पूर्ववत करते रहें। मौसम में बदलाव के कारण खांसी से पीछा छूटने में थोड़ा वक्त लग रहा है। दवा के साथ नमक या फिटकिरी मिले गुनगुने पानी से नियमित गरारा करें। सुबह व शाम दूध वाली चाय की जगह अदरख, काली मिर्च, तुलसी पत्र से निर्मित काढ़ा उपयोग करें।
ये है कारण
सूखी खांसी, फ्लू, इनफ्लुएंजा, अस्थमा के कारण बढ़ता है। यह ठंडे खाद्य का उपयोग अधिक करने से भी हो सकता है।