फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers say that the closure of the road will cause them inconvenience in commuting and force them to take a long detour.

Gorakhpur News: डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद 20 गांवों के लोगों में आक्रोश

Sat, 01 Aug 2026 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers say that the closure of the road will cause them inconvenience in commuting and force them to take a long detour.
गोरखपुर। डोमिनगढ़ से डोहरिया बाजार जाने वाले पुराने मार्ग को शुक्रवार सुबह रेलवे प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। मार्ग बंद होने से आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होगी और लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी रेलवे पुल संख्या 183 के पास पहुंचे। यहां पुल के नीचे से गुजर रहे मार्ग की पहले जेसीबी से खोदाई कराई गई। इसके बाद लोहे का बैरियर लगाकर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया। मार्ग बंद किए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। विरोध बढ़ने पर रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ लेकिन ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से डोहरिया बाजार, सिसई और जंगल कौड़िया होते हुए महराजगंज, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जाना आसान था। कालेसर जीरो पॉइंट के रास्ते लखनऊ जाने वाले लोग भी इसका इस्तेमाल करते थे। इसके बंद होने से अब लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करने और आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed