फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers demonstrated against Bansgaon MP and MLA

Gorakhpur: बांसगांव सांसद और विधायक के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गांव में लगाए पोस्टर्स

Fri, 01 Dec 2023 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Dec 2023 11:58 AM IST
सार

ग्रामीणों ने कहा कि जीतने के बाद से विधायक विमलेश पासवान और उनके भाई सांसद कमलेश पासवान ने कभी ग्रामीणों की सुध नहीं ली। पिछले पांच साल के दौरान क्षेत्र में ना तो सांसद निधि से कोई काम हुआ और ना ही विधायक ने जनता की समस्याओं का समाधान किया।

विज्ञापन
Villagers demonstrated against Bansgaon MP and MLA
सांसद विधायक का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गांव में विकास कार्य नहीं होने से नाराज जगदीशपुर भलुवान के ग्रामीणों ने बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और विधायक विमलेश पाासवान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी पोस्टर भी लगा दिए।

विज्ञापन


गुरुवार शाम ग्रामीणों ने बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गगहा क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव में भाजपा विधायक विमलेश पासवान और उनके भाई सांसद कमलेश पासवान के प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाले पोस्टर को लेकर भगवान चौराहे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाथ में बकायदा टूटी सड़कों की तस्वीर वाले पोस्टर और फ्लैक्स लिए रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जीतने के बाद से विधायक विमलेश पासवान और उनके भाई सांसद कमलेश पासवान ने कभी ग्रामीणों की सुधि नहीं ली। पिछले पांच साल के दौरान क्षेत्र में ना तो सांसद निधि से कोई काम हुआ और ना ही विधायक ने जनता की समस्याओं का समाधान किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति किसी एक गांव की नहीं बल्कि पूरे बांसगांव क्षेत्र में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम

सेल टैक्स अधिवक्ता एवं जगदीशपुर भलुआन निवासी अमित कुमार सिंह ने कहा कि विमलेश पासवान को क्षेत्र के लोगों ने दूसरी बार विधायक चुना। उन्होंने भी क्षेत्र को कुछ नहीं दिया और कोई काम नहीं कराया। कुछ ऐसा ही हाल बांसगांव सांसद उनके भाई कमलेश पासवान का भी है। इसलिए ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें विधायक-सांसद का गांव में प्रवेश निषेध किया गया है।

इसे भी पढ़ें: खुशनुमा मौसम में जानवर भर रहे कुलाचे...बच्चे मचा रहे धूम, VIDEO

सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही चर्चा
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सांसद और विधायक के गांव में आने पर प्रतिबंध संबंधी बैनर और प्रदर्शन की पोस्ट शेयर की है। लोग कमेंट कर रहे कि काफी लंबे समय से ग्रामीण पीने के पानी और टूटी सड़कों से बेहाल हैं। यहां पीने का पानी नहीं है। सड़क खराब हैं, नालिया नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed