{"_id":"68c7058606386da1cb0a5b89","slug":"villagers-beat-him-up-mistaking-him-to-be-a-thief-in-kanpara-gorakhpur-news-c-209-1-skn1001-138415-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कानपारा में चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कानपारा में चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा
Sun, 14 Sep 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की अफवाह जोरों पर है। रविवार को दुधारा थाना क्षेत्र के कानपारा गांव के पास दोपहर एक बजे व्यक्ति को चोर समझकर गांव वालों ने पकड़ कर पीट दिया।
गांव वालों के मुताबिक एक व्यक्ति दिन में करीब एक बजे कानपारा चौराहे पर बैग लिए पहुंचा और चाय-पानी पीकर पिड़वा-रक्शाकला मार्ग के रास्ते से होकर कानपारा गांव की तरफ आया। गांव के लोगों को संदिग्ध लगा कि अभी यह गया है फिर आया है। लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी और लोगों ने व्यक्ति की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रताप ने लोगों की भीड़ से व्यक्ति को अपने घर ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसको अपने साथ थाने में ले जाकर पूछताछ में जुट गई। इस संबंध में एसओ इंद्र भूषण सिंह ने बताया की युवक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी कांकर थाना मांठड़ जनपद अलवर राजस्थान के रूप में हुई। वह रास्ता भटक गया था, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट दिया। उसकी सूचना उसके परिवार को दे दी गई है।