{"_id":"609d33f7197f3c5da072a1fe","slug":"video-viral-of-dead-body-thrown-in-siddharthnagar-but-woman-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिद्धार्थनगर में शव फेंकने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने कहा- जिंदा है महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सिद्धार्थनगर में शव फेंकने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने कहा- जिंदा है महिला
Thu, 13 May 2021 07:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 May 2021 07:43 PM IST
सार
सीएमएस ने बताया कि मानसिक रोगी है महिला, वृद्धा आश्रम भेजा गया था। जिला अस्पताल से ले जाकर नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर फेकने की बात आ रही सामने।
विज्ञापन
महिला को एंबुलेंस में ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एंबुलेंस से एक महिला को उठाकर ले जाया जा रहा है। ऐसे में शव फेंके जाने संबंधित सूचना वायरल हो गई। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने बताया कि महिला जीवित है और वह मानसिक रोगी है, जिला अस्पताल में एक माह से रह रही थी, इसलिए उसे पुरानी नौगढ़ स्थित वृद्धा आश्रम में भेजा गया था मगर उसके कहने पर उसे रेलवे स्टेशन के पास गलती से उतारा गया। अब उसे मानसिक इलाज के लिए अन्यत्र भेजा जा रहा है।
दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला को एंबुलेंस से सिद्धार्थनगर स्थित रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम के पास छोड़ा जा रहा है। लाश होने की बात करते हुए लोगों ने विरोध किया तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे फिर एंबुलेंस में लेटा दिया।
विरोध के बाद महिला को एंबुलेंस में पुनः रखने के तरीके पर भी सवाल उठ रहा है। वहीं विरोध करने वाले लोगों ने वीडियो वायरल कर दी।

शव फेकने की खबर पर मचा हड़कंप
शव फेके जाने की अफवाह फैली तो स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि एक अज्ञात वृद्ध महिला पिछले एक माह से अस्पताल परिसर में रह रही थी।
इससे लोगों को दिक्कत होती थी। इसलिए उसे नौगढ़ वृद्धा आश्रम भेजा गया मगर महिला ने वहां सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर छोडऩे की बात कही। वहां ले गए तो लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इसके बाद महिला को वापस ले आए और वह स्वस्थ व जीवित है। उसे कोई दिक्क्त नहीं है।