फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of woman brutally beating viral on social media in Gorakhpur

गोरखपुर: महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज

Thu, 15 Jul 2021 06:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jul 2021 06:26 PM IST
सार

गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी गांव में हुई घटना, पुलिस ने मामले में मामूली मारपीट का ही दर्ज किया केस, एक आरोपी का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
Video of woman brutally beating viral on social media in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो के पक्कवा टोला में गुरुवार की सुबह एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। सोशल मीडिया पर पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हो गया जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला पर ईंट से भी हमला किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने इस मामले में मामूली मारपीट का ही केस दर्ज कर एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पक्का टोला निवासी अनिता देवी गुरुवार को अपने बच्चों को डांट रही थी। पास में ही रहने वाले हरिसिंह, इंदल को लगा कि उसे ही गाली दे रही है। इसी बात पर उसे घर से खींचकर बाहर लाए और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल को नोंचते हुए मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शोर सुनकर आसपास के कुछ ग्रामीण आए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराए। लेकिन आरोपी ईंट से भी वार करते नजर आए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


इस संबंध में इंस्पेक्टर गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed