फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of policeman taking bribe goes viral in Siddharthnagar

रिश्वत लेते हुए दरोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Sat, 19 Sep 2020 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Sep 2020 03:19 PM IST
सार

  • मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने किया लाइन हाजिर
  • सीओ शोहरतगढ़ करेंगे मामले की जांच
  • सप्ताह भर के बीच जिले में वीडियो वायरल होने का दूसरा मामला

विज्ञापन
Video of policeman taking bribe goes viral in Siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घूस लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने चिल्हिया थाना में तैनात दरोगा सुरेंद्र तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच के लिए सीओ शोहरतगढ़ को जांच का निर्देश दिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जिले में एक सप्ताह के भीतर घूस लेने का आडियो और वीडियो वायरल होने का यह दूसरा मामला है। चिल्हिया थाना में तैनात दरोगा सुरेंद्र कुमार तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि दरोगा एक व्यक्ति से रुपये लेकर उसकी गिनती कर रहे हैं, सभी नोट पांच- पांच सौ रुपये के हैं।
विज्ञापन


यह मामला सामने आते ही एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने दरोगा सुरेंद्र तिवारी को शुक्रवार रात में ही लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच सीओ शोहरतगढ़ को सौंप दी है। उनके रिपोर्ट के आधार तय किया जाएगा की कार्रवाई क्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चार दिन पूर्व जोगिया कोतवाली के तत्कालीन थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय का रिश्वत लिए जाने का आडियो और थाने पर तैनात एक सिपाही का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में दोनों को लाइन हाजिर करने के साथ ही मामले की जांच सीओ बांसी को दी गई थी। सप्ताह भर के बीच यह दूसरा मामला है जो पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला बताया जा रहा है।


एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि चिल्हिया थाना में तैनात दरोगा का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया था। उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच सीओ शोहरतगढ़ को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed