{"_id":"5fd3890cfff980594745354f","slug":"video-of-firing-in-marriage-hall-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां डीजे की धुन पर युवक कर रहा था हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यहां डीजे की धुन पर युवक कर रहा था हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
Fri, 11 Dec 2020 08:54 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Dec 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में बहूभोज समारोह के दौरान फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में डीजे के आवाज के बीच कुछ युवक पिस्टल से कई राउंड फायर करते दिख रहे हैं। वीडियो निचलौल क्षेत्र के खोन्हौली गांव से सटे मैरिज हाल में हुए बहूभोज कार्यक्रम के दौरान की बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो करीब एक मिनट 16 सेकेंड का है। वीडियो में कई युवक नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फायरिंग देर रात हुई है। आयोजन स्थल पर ज्यादा भीड़ नहीं दिख रही है। कुछ युवक आपस में मस्ती करते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि निचलौल कस्बे के एक प्रतिष्ठित नेता के वहां बहूभोज का आयोजन था। उसी में कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम काफी देकर तक चला। अंत में कुछ युवक रुके रहे। वीडियो में फायरिंग के दौरान एक वेटर डरकर भागता हुआ दिख रहा है। फायरिंग करने वाले युवकों को जरा भी डर नहीं लगा।
विज्ञापन
लापरवाही से मैगजीन को लोड करता भी देखा जा रहा है। ताबड़तोड़ कई बार गोलियां फायर की गई हैं। उस बीच डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने एक-दूसरे की सुरक्षा की परवाह किए बिना फायर करते दिख रहे हैं। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए सीओ निचलौल को निर्देशित किया गया है। वीडियो में कौन लोग फायरिंग कर रहे हैं, असलहा किसका है, इस सभी विंदुओं पर जांच के बाद लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।