{"_id":"636c8ad589208902ff54f1be","slug":"video-of-female-inspector-abusing-shopkeeper-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुकानदार को गाली देते महिला दरोगा का वीडियो वायरल, किराये को लेकर चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुकानदार को गाली देते महिला दरोगा का वीडियो वायरल, किराये को लेकर चल रहा था विवाद
Thu, 10 Nov 2022 10:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:53 AM IST
सार
कमलेश कुमार गुप्ता 34 साल से दुकान में किराएदार हैं। बुधवार को कमलेश ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि उनकी कूड़ाघाट, सोनार गली में घड़ी की वर्ष 2010 से दुकान है। दुकान मालिक से उनका अनुबंध होने के साथ मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट क्षेत्र के कूड़ाघाट में स्थित दुकान खाली कराने गई एयरपोर्ट चौकी इंचार्ज का गाली गाली देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस पर जबरन दुकान को खाली करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कमलेश कुमार गुप्ता 34 साल से दुकान में किराएदार हैं। बुधवार को कमलेश ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि उनकी कूड़ाघाट, सोनार गली में घड़ी की वर्ष 2010 से दुकान है। दुकान मालिक से उनका अनुबंध होने के साथ मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
इस बीच 6 नवंबर की रात में कुछ लोगों ने जबरन दुकान का ताला तोड़कर सामान निकाल कर बाहर रख दिया। दुकान में लगे ताले को गैस कटर से काटने का भी वीडियो वायरल है। इसकी सूचना एयरपोर्ट चौकी पर देने पर महिला दरोगा मौके पर पहुंची और उनको ही गालियां देने लगीं। जिसका वीडियो वायरल है।
विज्ञापन