{"_id":"6482b50ad0c97853c9070298","slug":"video-made-after-molestiong-woman-in-gorakhpur-2023-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो: विरोध करने पर बोला- इतनी गोली मारूंगा, कोई पहचान भी नहीं पाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो: विरोध करने पर बोला- इतनी गोली मारूंगा, कोई पहचान भी नहीं पाएगा
Fri, 09 Jun 2023 02:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:09 PM IST
सार
राजन पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। बलिया के बैरिया थाने में गुंडा एक्ट, यहीं पर हत्या और हत्या की कोशिश, लूट, रंगदारी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट, गोरखपुर के सहजनवां में हत्या और आर्म्स एक्ट, कोतवाली महराजगंज में आर्म्स एक्ट का केस पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी राजन मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में कमरे में ले जाकर बदमाश राजन मिश्रा ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगी। 26 मई को आरोपी ने जबरन दुष्कर्म कर गर्भ निरोधक गोली खिला दी। मना करने पर तमंचा सटाकर उसने कहा कि इतनी गोली मारूंगा कि कोई पहचान भी नहीं पाएगा।
विज्ञापन
बुधवार रात पुलिस ने आरोपी राजन और उसके दोस्त पवन तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मांगने, हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर राजन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी सरदेंदु मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा महराजगंज जनपद के भिटौली बाजार थाना क्षेत्र के राज मंदिर निवासी है। वर्तमान में मोहनापुर के नाई टोला में किराये के कमरे में रहता है। महिला ने तहरीर में लिखा है कि पति से उनका पारिवारिक विवाद कई वर्षों से है, जिसका मुकदमा गोरखपुर कचहरी में चलता है।
विज्ञापन
पारिवारिक मुकदमे की पैरवी करने कचहरी में जाने के दौरान ही मुलाकात राजन मिश्रा से हो गई। राजन न्यायालय के कार्यों में मदद करने का विश्वास दिलाकर मुझसे बात करने लगा। बातों बातों में फंसाकर मजबूरी का फायदा उठाकर उसने कई बाद दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो भी बना ली और फिर 26 मई को न्यायालय के पास से जबरन बाइक पर बैठाकर अपने कमरे में ले गया जहां फिर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: गर्दन में सरिया घुसने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
इस दौरान उसने गर्भ निरोधक गोली भी खिला दिया और विरोध करने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। घर जाने पर अगले दिन 27 मई को राजन ने अपने दोस्त पवन तिवारी से फोन कराकर दुष्कर्म करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
इसे भी पढ़ें: 44 केंद्रों पर 17,600 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा, 15 जून को है आयोजित
उसने कहा कि अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा, नहीं तो रुपयों का इंतजाम कर लो। बाद में पता चला कि राजन मिश्रा शातिर बदमाश है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
राजन पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
राजन पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। बलिया के बैरिया थाने में गुंडा एक्ट, यहीं पर हत्या और हत्या की कोशिश, लूट, रंगदारी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट, गोरखपुर के सहजनवां में हत्या और आर्म्स एक्ट, कोतवाली महराजगंज में आर्म्स एक्ट का केस पहले से दर्ज हैं। वह शातिर किस्म का बदमाश है। अब दुष्कर्म में पकड़े जाने के बाद पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है।