फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vice president of BJP Gola Mandal caught while recovering in gorakhpur

वसूली करते पकड़े गए भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष, खुली पोल तो मांगी माफी, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 04 Jun 2020 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 10:12 AM IST
सार

  • ग्राम प्रधान की पूछताछ में खुली पोल, मामले की सूचना बड़हलगंज पुलिस को दी गई
  • भाजपा नेता ने पैसा वापस किया तो हुआ समझौता
  • मंडल उपाध्यक्ष का माफी मांगने का वीडियो भी वायरल हुआ, पार्टी ने आरोपों के सही होने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही

विज्ञापन
Vice president of BJP Gola Mandal caught while recovering in gorakhpur
माफी मांगते गोला मंडल उपाध्यक्ष राधे कृष्ण दुबे व उनकी बाइक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा गोरखपुर जिला इकाई के गोला मंडल उपाध्यक्ष राधे कृष्ण दुबे ने ब्लॉक कर्मी बनकर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से वसूली की है। यह मामला पकड़ में आया तो मंडल उपाध्यक्ष ने माफी मांगी और कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन


माफी मंगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले की सूचना बड़हलगंज पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन भी की है। हालांकि मंडल अध्यक्ष के पैसा वापस करने के बाद मामले में समझौता हो गया।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाजपा गोला मंडल के उपाध्यक्ष राधे कृष्ण दुबे मंगलवार को गोला ब्लॉक के ददरा गांव में ब्लॉक कर्मी बनकर पहुंच गए। उनकी बाइक के आगे बड़े अक्षरों में मंडल उपाध्यक्ष लिखा था। मंडल उपाध्यक्ष के पास हाल ही में पीएम आवास चयनित लाभार्थियों की सूची भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि भाजपा के मंडल पदाधिकारी छह लाभार्थियों से सौ-सौ रुपये वसूलकर चले गए। दोबारा वसूली को आए तो किसी ने ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह को मोबाइल फोन से जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो भाजपा के मंडल पदाधिकारी की पोल खुल गई। ग्राम प्रधान ने ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस के हल्का इंचार्ज जनार्दन चौधरी को दी।

मौके पर आई पुलिस ने सख्ती की तो भाजपा नेता माफी मांगने लगे और वसूले गए रुपये भी वापस कर दिए। भाजपा नेता की बातचीत का किसी ने वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में भाजपा नेता माफी मांगते भी दिख रहे हैं।  

गोला मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष राधे कृष्ण दुबे ने बताया कि साजिशन फंसाया जा रहा है। जो वीडियो वायरल किया गया, वह फर्जी है। दबाव डालकर बयान दिलवाया गया है।

भाजपा जिला इकाई के मीडिया प्रभारी केएम मझवार ने बताया कि राधे कृष्ण दुबे गोला मंडल के उपाध्यक्ष हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे पहचान नहीं हो पा रही है। वीडियो रात में बना है। मामले की जानकारी क्षेत्रीय और जिला स्तरीय संगठन को दी जाएगी। वीडियो की भी जांच होगी। यदि मामला राधे कृष्ण दुबे से जुड़ा है तो पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। भाजपा की नीति भी जीरो टॉलरेंस की है।

बड़हलगंज के इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी। दरोगा को भेजा था। जिस पर आरोप था, उससे पूछताछ भी की गई थी। आवास में वसूली की बात भी स्वीकार की थी। बाद में समझौता हो गया। आरोपित ने पैसा भी वापस कर दिया। किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed