फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vice Chancellor held a meeting and reviewed preparations for 41st convocation to be held on June 28

गोरखपुर विश्वविद्यालय: सेल्फी प्वाइंट में दिखेगी नैक मूल्यांकन की उपलब्धि, दीक्षांत समारोह की हुई समीक्षा

Sat, 24 Jun 2023 11:32 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह के मद्देनजर डीडीयू प्रशासन ने 28 जून तक सभी छुट्टियां निरस्त कर दी है। जो शिक्षक, अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर हैं, उन्हें भी विभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। रविवार यानी 25 जून को भी विश्वविद्यालय परिसर पूर्ण रूप से खुला रहेगा।

विज्ञापन
Vice Chancellor held a meeting and reviewed preparations for 41st convocation to be held on June 28
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 28 जून को आयोजित होने वाले 41वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की कुलपति प्रो राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन में तैयारी बैठक की। साथ ही निर्णय लिया गया कि दीक्षांत समारोह का लोगो तैयार करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


शु्क्रवार को बैठक में कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित की गई सभी समितियों के समन्वयकों तथा सदस्यों से तैयारियों से संबंधित जानकारी ली। नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस की ऐतिहासिक उपलब्धि को दर्शाती स्थाई सेल्फी प्वाइंट बनाने पर चर्चा की गई। इस सेल्फी प्वाइंट पर पदक विजेता तथा डिग्री होल्डर्स अपनी सेल्फी ले सकेंगे। इस सेल्फी के निर्माण के लिए ललित कला तथा संगीत संकायाध्यक्ष प्रो. उषा सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सभी मेडल के स्पॉन्सर्स, मेडल विजेताओं के अभिभावकों तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं शहर के सभी संस्थानों जैसे एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, आयुष विश्विद्यालय तथा गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। सभी कॉलेजों तथा ऑनलाइन जुड़ने वाले गणमान्य व्यक्तियों को वेबलिंक भेजा जाएगा। बैठक में सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्षगण एवं दीक्षा समितियों के समन्वयक तथा कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद, वित्त अधिकारी संत प्रकाश सिंह, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का मौसम हुआ सुहाना, शाम तक हो सकती है बूंदाबांदी
 

टॉपर्स पर आईं आपत्तियां

बताते हैं कि विधि विभाग से एक टॉपर पर एक आपत्ति दर्ज कराई गई है। एक छात्र ने खुद के टॉपर होने का दावा करते हुए यह आपत्ति दर्ज कराई है। छात्र ने अपनी आपत्ति में कहा है कि जिस छात्रा को अनंतिम सूची में टॉपर घोषित किया गया है, उसका प्रथम सेमेस्टर में बैक पेपर लगा था।

इसे भी पढ़ें:  वंदना तिवारी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक, गोरखपुर विश्वविद्यालय करेगा सम्मानित

28 तक सभी छुट्टियां निरस्त
दीक्षांत समारोह के मद्देनजर डीडीयू प्रशासन ने 28 जून तक सभी छुट्टियां निरस्त कर दी है। जो शिक्षक, अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर हैं, उन्हें भी विभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। रविवार यानी 25 जून को भी विश्वविद्यालय परिसर पूर्ण रूप से खुला रहेगा। इसके बदले में 30 जून को अवकाश घोषित किया गया है।
 

कार्य परिषद ने तय नहीं की दीक्षांत की तिथि

गोविवि के हिन्दी विभाग के निलंबित आचार्य कमलेश कुमार गुप्त ने सोशल मीडिया ‘फेसबुक’ पर एक बार फिर दीक्षांत समारोह की टाइमिंग पर सवाल उठाया है। लिखा है, हमारे विश्वविद्यालय की परिनियमावली में दी गई व्यवस्था के अनुसार दीक्षांत समारोह की तिथि और समय कार्य परिषद तय करती है। इस दीक्षांत की तिथि कार्यपरिषद ने तय नहीं की है। 24 जून को होने वाली कार्य परिषद की बैठक की कार्यसूची में भी दीक्षांत समारोह से संबंधित कोई बिंदु नहीं है।

राज्यपाल हो सकतीं है मुख्य अतिथि
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। इसके उनके अलावा अन्य अतिथियां को भी दीक्षांत समारोह में बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed