{"_id":"696162dd05d9c00ac50f0807","slug":"vhp-workers-created-ruckus-on-the-information-of-conversion-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1192677-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धर्मांतरण की सूचना पर विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धर्मांतरण की सूचना पर विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
- चौरीचौरा थाना क्षेत्र का मामला, दो महिलाओं समेत छह हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अदाई महदेवा गांव में शुक्रवार शाम धर्मांतरण की सूचना पर विहिप के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दो महिलाओं समेत छह लोगों को उठाकर थाने पर ले आई। उनसे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे अनुसूचित जाति की एक महिला के घर पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा थे। महिला के अनुसार, यह कार्यक्रम उसके पोती के छठ्ठी बरही का भोज था, जिसमें गांव के लोग आमंत्रित थे। सूचना मिलने पर विहिप के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर चौरीचौरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
वहीं, विहिप के नगर अध्यक्ष अमित वर्मा का कहना है कि मौके से एक बाइबल बरामद हुई है। महिला ने स्पष्ट किया कि उसके घर किसी भी तरह का धर्म परिवर्तन कार्यक्रम नहीं हो रहा था। इस संबंध में सीओ चौरीचौरा मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।