फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   VHP will take soil of Gorakhnath temple in Ayodhya

अयोध्या में गोरक्षनाथ मंदिर की मिट्टी ले जाएगी विहिप, इससे पड़ेगी राम जन्मभूमि की नींव

Wed, 29 Jul 2020 08:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jul 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
VHP will take soil of Gorakhnath temple in Ayodhya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विश्व हिन्दू परिषद् के महानगर इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में अयोध्या में प्रस्तावित भूमि पूजन को लेकर जिले में तीन से पांच अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपेरखा तैयार की गई। साथ ही कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

विज्ञापन


सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या में गोरखपुर की मिट्टी भी राम जन्मभूमि के भूमि पूजन के नींव में पड़ेगी। जिसके लिए गोरक्षनाथ मंदिर की पावन मिट्टी लेने बुधवार को उनके साथ संगठन मंत्री अमरजीत और महानगर मंत्री मुकुंद शुक्ल भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


इसके पूर्व आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विहिप महानगर अध्यक्ष विजय खेमका को पांच अगस्त के कार्यक्रम का व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। विहिप मंत्री मुकुंद शुक्ल को प्रचार प्रसार का जिम्मा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर संयोजक अशोक गुप्ता को आवागमन व्यवस्था तथा सोशल डिस्टेंसिंग, वहीं प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर 3 व 4 अगस्त को परिवार में भजन कीर्तन का आग्रह और 5 अगस्त की शाम दीप जलाने का आग्रह करने की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed