शुक्र ने वृश्चिक राशि में किया प्रवेश, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्र का अष्टम भाव में जाने से समस्या हो सकती है। साथ ही शुक्र यहां केतु के साथ संयोग करेंगे जो अच्छा नहीं है। इस संयोग से महिलाओं में गर्भाशय की समस्या एवं पुरुषों में मूत्र से संबंधित समस्या हो सकती है। शुक्र के ग्रह परिवर्तन से सबसे ज्यादा बुरा असर तुला एवं वृश्चिक राशि पर पड़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से कैसा होगा सभी राशियों पर प्रभाव आइए जानते हैं...
मेषः मेष राशि की स्थिती अच्छी नहीं रहेगी। शादीशुदा जीवन में परेशानी, प्रेम संबंधों में परेशानी, नौकरी पेशा लोगों के लिए परेशानी, कालीजी का पूजन करें।
वृषभः नव संबंध का आगमन, प्रेम का आगमन, शादी विवाह तय होंगे, जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, कलह की स्थिती बन सकती है। काली मंदिर में सफेद चीज दान करें।
मिथुनः संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है, प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आरोप लग सकते हैं।
कर्कः भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी हो सकती है, पहले से खरीदे हुए भूमि, भवन और वाहन पर ध्यान देने की जरुरत, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
सिंहः विपरित लिंगिय संबंधों से लाभ मिलेगा (महिला और पुरुष), रोजी रोजगार में तरक्की, स्वास्थ और परिवार दोनों ठीक रहेंगे।
कन्याः अच्छा समय है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम की स्थिती अच्छी होगी, कुटुंबों में वृद्धि, भाग्य के भरोसे न रहें, सफेद वस्तु पास रखें।
तुलाः शारिरिक समस्या हो सकती है, मुख व नेत्र रोग से परेशानी हो सकती हैं, संबंधों में अनबन हो सकती है, माता काली की पूजा करें।
वृश्चिकः चंचलता पर नियंत्रण रखें, अंदरुनी घाव या फोड़ा होने पर चिकित्सक से सलाह अवश्य लें, सफेद वस्तु का दान करें।
धनुः फैशन से खर्चे से परेशानी, संबंधों में धुरी आएगी, पति और पत्नी संयंम बरते, भगवान गणेश का पूजन-अर्चन अवश्य करें।
मकरः प्रेम और व्यापार में रिस्क न लें नहीं तो परेशानी हो सकती है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, शनिदेव की पूूजा करें।
कुंभ: शासन सत्ता पक्ष से सचेत रहने की जरुरत, जीवन साथी का साथ मिलेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, भगवान शिव की पूूजा करें।
मीनः शुक्र और केतु साथ अच्छा नहीं होगा, मधुमेह के रोगियों के लिए परेशानी, रोजगार मे तरक्की, कालीजी की पूजा करें।