फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles will not ply from Chhatra Sangh intersection to Firaq

Gorakhpur News: कल से छात्रसंघ चौराहे से फिराक चौराहे तक नहीं चलेंगे वाहन

Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not ply from Chhatra Sangh intersection to Firaq
छात्रसंघ चौक के आगे पुलिया निर्माण की वजह से एक सप्ताह बंद रहेगा रास्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक बन रही फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए मंगलवार से छात्रसंघ से फिराक चौराहे तक वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा। दरअसल, छात्रसंघ चौक के आगे पुलिया का निर्माण होना है, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी ने यह फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पैडलेगंज से फिराक चौक तक फोरलेन का निर्माण होना है। इसमें एक जगह छात्रसंघ चौराहा से आगे पुलिया का निर्माण भी होना है। आवाजाही ज्यादा होने की वजह से पुलिया निर्माण में दिक्कत आ रही है। पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे निर्माण को तेजी से पूरा कराने का टारगेट है। इसके लिए अब मंगलवार से एक सप्ताह तक आवागमन को बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इसके पीछे का मकसद है कि दिन रात काम को तेजी से किया जा सके और आवाजाही की वजह से काम प्रभावित न होने पाए। पीडब्ल्यूडी की ओर से सोमवार को ट्रैफिक पुलिस को भी इसकी सूचना दी जाएगी, ताकि वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला जा सके और आम लोगों को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता डीके सिंह ने बताया कि आने जाने वालों को असुविधा न हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने रूट डाइवर्जन करने का निर्णय लिया है। यह रूट डाइवर्जन एक सप्ताह के लिए छात्रसंघ चौराहे से आंबेडकर चौक होते फिराक चौराहे तक होगा। सोमवार को इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed