फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles will not go towards Gorakhnath temple tomorrow

Gorakhpur News: कल गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Mon, 23 Oct 2023 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go towards Gorakhnath temple tomorrow
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर रामलीला मैदान तक विजयदशमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा के अवसर पर 24 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से जुलूस समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन कर दिया गया है। वहीं गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन



इधर प्रतिबंधित, यहां से जाएंगे वाहन : धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, धर्मशाला चौकी से सीधे गंगेज दुर्गाबाड़ी, सूर्यकुंड, ग्रीन सिटी, कौड़ियहवा मोड़ होते हुए जाएंगे। जेपी हास्पिटल से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, वे वाहन जेपी हास्पिटल गली से दुर्गाबाड़ी होकर जाएंगे। इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन रामनगर तिराहा, नकहा ओवरब्रिज होते हुए जाएंगे। ग्रीन सिटी मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन सूरजकुंड होते हुए जाएंगे। दुर्गाबाड़ी रेलवे क्राॅसिंग से झूलेलाल मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, वह वाहन अपने बाएं मुड़कर दुर्गाबाड़ी से जाएंगे। सूरजकुंड से रामलीला मैदान की तरफ जुलूस समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए जाएंगे। गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन थाने के पीछे होते हुए जाएंगे। लेबर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यह वाहन जाहिदाबाद तिराहे से होकर जाएंगे। दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, वे वाहन कौड़ियहवा मोड़ होकर इंडस्ट्रीयल मोड़ होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article