फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles will not go towards Gorakhnath Temple on Budhwa Mangal.

Gorakhpur News: बुढ़वा मंगल पर गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे वाहन-बंद रहेंगे तीन और चार पहिया वाहन

Mon, 26 Jan 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 02:15 AM IST
सार

यातायात पुलिस के अनुसार, जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होते हुए गोरखनाथ मंदिर की ओर तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं धर्मशाला चौराहा से मंदिर की ओर ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक व लोडर वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी। इन्हें जटाशंकर, गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी तिराहा, सूर्यकुंड ओवरब्रिज व सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी जैसे वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Vehicles will not go towards Gorakhnath Temple on Budhwa Mangal.
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुढ़वा मंगल पर गोरखनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और मेले को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। एसपी यातायात राजकुमार पांडेय ने बताया कि 27 जनवरी को गोरखनाथ मंदिर की ओर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जगह-जगह पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार, जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होते हुए गोरखनाथ मंदिर की ओर तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं धर्मशाला चौराहा से मंदिर की ओर ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक व लोडर वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी। इन्हें जटाशंकर, गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी तिराहा, सूर्यकुंड ओवरब्रिज व सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी जैसे वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


भारी वाहनों के लिए अलग डायवर्जन तय किया गया है। वाराणसी और लखनऊ की ओर से सोनौली, सिद्धार्थनगर, महराजगंज जाने वाले भारी वाहन कालेसर फोरलेन, जंगल कौड़िया व चिउटहा मार्ग से गुजरेंगे। वहीं सिद्धार्थनगर और सोनौली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश बरगदवा से आगे प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पांच प्रमुख रूटों पर अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जिनमें भगवती महिला महाविद्यालय, आरपीएफ ग्राउंड, अंधियारीबाग रामलीला मैदान, मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, शांतिवरन मैरेज लॉन सहित अन्य स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed