फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles will not come to gorakhpur during corona curfew

कोरोना कर्फ्यू: गोरखपुर आने से पहले पढ़ ले ये खबर, जमकर काटा जा रहा है चालान

Tue, 18 May 2021 08:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 May 2021 08:21 PM IST
सार

आवश्यक और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ शहर में नहीं आएंगे वाहन, शहर से होकर अन्य जनपदों को जाने वाले भारी वाहनों का किया गया डायवर्जन

विज्ञापन
Vehicles will not come to gorakhpur during corona curfew
गोरखपुर शहर में बाइक व कार सवारों को रोककर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में आवश्यक वस्तुओं तथा आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर किसी भी अन्य वाहन के शहर में दाखिल होने पर पुलिस ने रोक लगा दी है। यह व्यवस्था मंगलवार (18 मई ) से लागू की गई है। वहीं पुलिस ने अन्य जनपदों से आने वाले वाहनों, जो शहर के अंदर से होते हुए दूसरे जनपदों को जाते हैं, के लिए कई रूटों पर डायवर्जन किया है। पुलिस के अनुसार डायवर्जन इस प्रकार हैं।

विज्ञापन


इन रास्तों से जाएंगे वाहन

  • लखनऊ व वाराणसी मार्ग से महराजगंज की तरफ जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट कालेसर से बाहर-बाहर जाएंगे।
  • लखनऊ व वाराणसी से कुशीनगर और देवरिया की तरफ जाने वाले वाहन बाघागाड़ा से फोरलेन होकर जाएंगे।
  • महराजगंज से वाराणसी व लखनऊ जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश न कर जीरो प्वांइट कालेसर से होकर जाएंगे।
  • महराजगंज से देवरिया व कुशीनगर जाने वाले वाहन बरगदवां तिराहे से, मोहद्दीपुर, कोनी तिराहे से फोरलेन होकर जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • कुशीनगर व देवरिया से लखनऊ और वाराणसी जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश न कर रामनगर कडजहां से फोरलेन होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुशीनगर व देवरिया से महराजगंज जाने वाले वाहन कोनी तिराहा, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, बरगदवां होते हुए जाएंगे।

 

सख्त हुई पुलिस, कई स्थानों पर बैरियर लगाकर काटा चालान

गोरखपुर जिले में कोरोना के प्रति लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी कई लोग बेमकसद घरों से बाहर निकल रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब सख्त हो गई है। शहर में आने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है।

बेवजह आने-जाने वालों से जुर्माना वसूलने के साथ ही पुलिस गाड़ी का चालान भी काट रही है। शनिवार व रविवार को इंजीनियरिंग कालेज, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट व भैरापुर में वाहनों व खुली दुकानों में चेकिंग कर कार्रवाई की गई। सोमवार को पुलिस ने करीब 600 वाहनों का चालान कर 3.75 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल किया।

सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज महेंद्र मिश्रा कूड़ाघाट चौराहे पर, कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय व मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह मोहद्दीपुर चौराहे पर, चौकी इंचार्ज, जटेपुर चेतना तिराहे पर मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed