Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles were stranded in the underpass near Jigina intersection, causing a traffic jam that stretched for a kilometre.

Gorakhpur News: गीडा में लगा जाम...एक घंटे में तय हुई एक किमी की दूरी

Fri, 13 Mar 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stranded in the underpass near Jigina intersection, causing a traffic jam that stretched for a kilometre.
- जिगिना चौराहे के पास अंडरपास में फंसीं बेतरतीब गाड़ियां, हाइवे पर एक किमी तक लगा जाम
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर गीडा में जिगिना चौराहे पर बृहस्पतिवार को फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास में बेतरतीब तरीके से गाड़ियां आ गईं। इसके चलते हाईवे जाम हो गया और लंबी कतारें लग गईं। एक किमी की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। पुलिस ने स्थिति संभाली तब जाकर जाम से राहत मिली।

दरअसल, जिगिना चौराहे पर अंडरपास में दोनों तरफ से गाड़ियां आ गईं। सहालग के चलते भी गाड़ियों की संख्या ज्यादा रही। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया। इसी बीच एक वीआईपी की गाड़ी भी फंस गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला तब जाकर कुछ राहत मिली और गाड़ियां रेंगने लगीं। जाम के चलते हाईवे पर करीब एक किमी तो गाड़ियां फंसी रहीं।
विज्ञापन

जाम में फंसे सहजनवां के सुनील जायसवाल ने बताया कि अक्सर यहां जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं। इसके पहले वाले कट को बंद कर दिया गया है, इसलिए दूसरी तरफ आने-जाने के लिए यही रास्ता है। उद्योगपति दीपक कारीवाल ने बताया कि जबसे हाईवे पर कट बंद हुए हैं, हमेशा जाम लगा रहता है। अंडरपास के पास यातायात पुलिस की व्यवस्था की जाए तो कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed