फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles moved off the road in front of Kali Mandir of Gorakhpur...buses parked in the stand

जाम पर कार्रवाई: गोरखपुर के काली मंदिर के सामने सड़क से हटे वाहन...स्टैंड में खड़ी हुईं बसें- 12 वाहनों चालान

Mon, 03 Feb 2025 12:54 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 12:54 PM IST
सार

रविवार को मैकेनिकों ने वाहन को बाउंड्री के अंदर खड़ा कर रिपेयर किया। रेलवे बस स्टेशन के सामने वाली सड़क रविवार को खाली रही। चालक बसों को स्टैंड के अंदर खड़ी कर सवारी भरते नजर आए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनी।

विज्ञापन
Vehicles moved off the road in front of Kali Mandir of Gorakhpur...buses parked in the stand
गोलघर में गाड़ी उठाकर ले जाती क्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम के निर्देश के बाद रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों से जाम हटाने के लिए कई उपाय किए। काली मंदिर के सामने वाहन रिपेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तो सड़क पूरी तरह चौड़ी नजर आने लगी। इसके पहले आधी सड़क पर कब्जा रहता था।

विज्ञापन


वहीं, रोडवेज बस स्टैंड के सामने भी सड़क पर बसें खड़ी नहीं हुईं, अपितु रोडवेज परिसर में रहीं। रविवार को एसपी ट्रैफिक संजय कुमार के नेतृत्व में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और ट्रैफिक पुलिस ने काली मंदिर के सामने सड़क पर अतिक्रमण कर वाहन की मरम्मत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


इसमें दो वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात यार्ड में पहुंचाया गया। वहीं, 12 वाहनों का चालान भी किया गया। दुकानदारों व मैकेनिकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा से सड़क पर गाड़ियों की मरम्मत की तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को मैकेनिकों ने वाहन को बाउंड्री के अंदर खड़ा कर रिपेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बस स्टेशन के सामने वाली सड़क रविवार को खाली रही। चालक बसों को स्टैंड के अंदर खड़ी कर सवारी भरते नजर आए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनी। पुलिस टीम ने बसों को बाहर खड़ा होने नहीं दिया। मोहद्दीपुर में शाम के समय वाहनों का लोड बढ़ा, लेकिन उचित इंतजाम की वजह से वहां भी जाम नहीं लगा।

सिग्नल को मैनुअल कर लोड के अनुसार लेन को चलाया जा रहा था। कुनराघाट-मोहद्दीपुर लेन पर लोड ज्यादा होने की वजह से उसको अधिक समय के लिए खोला जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed