{"_id":"69df3d2b3c6480e71b0c59e6","slug":"vehicle-goes-out-of-control-in-gorakhpur-near-ramgarhtal-after-a-tire-bursts-23-occupants-injured-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तरकुलहा देवी दर्शन के लिए जा रहे थे,टायर फटने से अनियंत्रित हुआ DCM- 23 सवार घायल; 3 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तरकुलहा देवी दर्शन के लिए जा रहे थे,टायर फटने से अनियंत्रित हुआ DCM- 23 सवार घायल; 3 की हालत गंभीर
Wed, 15 Apr 2026 12:54 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:54 PM IST
सार
सभी यात्री सिकरीगंज क्षेत्र के महादेव गांव से तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान जैसे ही डीसीएम रामगढ़ताल इलाके के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। तेज गति में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में घायलों को संभालते स्थानीय लोग व साथ के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में बुधवार को हाईवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर वाहन सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार 23 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सभी यात्री सिकरीगंज क्षेत्र के महादेव गांव से तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान जैसे ही डीसीएम रामगढ़ताल इलाके के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। तेज गति में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में महिलाओं और बच्चों की भी संख्या बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना तेज था कि वाहन पलटते ही उसमें सवार लोग इधर-उधर गिर गए। कई लोग वाहन के नीचे दब गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।