फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vegetables being sold at double price as soon as come out of market

Gorakhpur: मंडी से निकलते ही दोगुने भाव पर बिक रही हैं सब्जियां, आम आदमी की बढ़ी परेशानी

Mon, 08 Jan 2024 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 12:31 PM IST
सार

खुदरा बाजार में एक सप्ताह पहले भी गोभी 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी और अब भी वही भाव है। यही हाल टमाटर का भी है। लोकल टमाटर की भी आवक महेवा मंडी में शुरू हो गई है। मांग की तुलना में आवक अधिक होने से टमाटर की कीमतें आधी हो गई हैं।

विज्ञापन
Vegetables being sold at double price as soon as come out of market
घोष कंपनी चौराहे पर हरी सब्जी की दुकान - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म होने के दो दिन बाद अब थोक मंडी में सब्जियों के भाव कम हो गए हैं, लेकिन खुदरा दुकानदार अभी भी सब्जियों पर जमकर मुनाफा वसूल रहे हैं। खुदरा बाजार में सब्जियां थोक की तुलना में दोगुने दाम पर बेची जा रही हैं।

विज्ञापन


महेवा मंडी में बाहर से ज्यादा लोकल सब्जियों की आवक हो रही है। इससे सब्जियों के दाम में काफी गिरावट आई है। जो गोभी थोक में एक सप्ताह पहले 15 से 20 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही थी, वह अब थोक में आठ से 10 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई है। लेकिन, खुदरा बाजार में दाम जस के तस है।
विज्ञापन


खुदरा बाजार में एक सप्ताह पहले भी गोभी 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी और अब भी वही भाव है। यही हाल टमाटर का भी है। लोकल टमाटर की भी आवक महेवा मंडी में शुरू हो गई है। मांग की तुलना में आवक अधिक होने से टमाटर की कीमतें आधी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गुरु ने सूद में लगवाई विनोद की काली कमाई...अब बढ़ सकती है रार

थोक में टमाटर 12 से 15 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं खुदरा में टमाटर 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। थोक सब्जी व्यापारी संतोष सोनकर ने बताया कि लोकल सब्जियों की आवक बढ़ने के साथ ही मांग कम होने से सब्जियों के दाम में काफी गिरावट आई है।
 

सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलोग्राम (खुदरा बाजार में)
आलू नया 20-25
प्याज 35-40
भिंडी 50-60
कटहल 50-60
गोभी 20-30
टमाटर 20-30
लौकी 30-40
बैंगन 30-40
पालक 20-30
मटर 30-40


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed