फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Varanasi Division gets Inter Divisional Overall Efficiency Shield

Gorakhpur News: वाराणसी मंडल को मिला अंतर मंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड

Sat, 17 Feb 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 17 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Division gets Inter Divisional Overall Efficiency Shield
वाराणसी मंडल को मिला अंतर मंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड
- पूर्वोत्तर रेलवे के 68वें रेल सप्ताह समारोह में जीएम ने 57 रेलकर्मियों को भी दिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के 68वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में वर्ष-2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 57 रेलकर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा अंतर मंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता में वाराणसी मंडल को प्रथम पुरस्कार मिला।
समारोह को संबोधित करते हुए जीएम सौम्या माथुर ने कहा कि हम अपने समर्पित एवं निष्ठावान रेलकर्मियों को प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत कर सम्मानित करते हैं, जिनके प्रयासों एवं उत्कृष्ट कार्यों से रेलवे की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उत्पादकता बढ़ी है तथा रेल संरक्षा के नए मापदंड स्थापित हुए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे अपने तीनों मंडलों- इज्जतनगर, वाराणसी एवं लखनऊ के 505 स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

यह वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे के लिए ऐतिहासिक है। इस वर्ष 3.6336 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जो गत वर्ष की तुलना में 19.09 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान 12.30 करोड़ लोगों ने यात्रा की, जो गत वर्ष की तुलना में 18.30 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर का कार्यालय सबसे व्यवस्थित
जीएम ने अंतरमंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड सहित अंतरमंडलीय फ्यूल सेविंग, यांत्रिक (सवारी/माल डिब्बा), वाणिज्य, दूरसंचार, सुरक्षा, भंडार, सौर ऊर्जा, नागरिक केन्द्रित सेवा एवं जनसंपर्क कार्यकुशलता वाराणसी मंडल को प्रदान किया। लखनऊ मंडल को अंतरमंडलीय संरक्षा, लोको (परिचालन), इंजीनियरिंग, सिगनल, चिकित्सा, राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड प्रदान की गई। जबकि इज्जतनगर मंडल को अंतरमंडलीय परिचालन, विद्युत, लेखा, कार्मिक, कर्षण वितरण कार्यकुशलता शील्ड प्राप्त हुई। सर्वोत्तम व्यवस्थित कार्यालय का शील्ड प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय गोरखपुर को मिला। इसके अतिरिक्त इस समारोह में 39 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पाने वालों में ट्रैक मेन्टेनर, तकनीशियन, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, लिपिक संवर्ग, विभिन्न विभागों के निरीक्षक, विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के सेक्शन इंजीनियर, चिकित्साकर्मी तथा अधिकारी सम्मिलित हैं।
00
छोटी लाइन : ए जर्नी ऑफ ट्रांसफार्मेशन-पूर्वोत्तर रेलवे (1875-2024) का हुआ विमोचन
जीएम ने जनसंपर्क विभाग द्वारा संपादित ई काफी टेबल बुक-छोटी लाइन : ए जर्नी ऑफ ट्रांसफार्मेशन-पूर्वोत्तर रेलवे (1875-2024) का विमोचन भी किया। इस ई काफी टेबल बुक में पूर्वोत्तर रेलवे की स्थापना से लेकर अब तक के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने पाॅवर प्वाइंट के माध्यम से इस पुस्तक के बारे में बताया। पुस्तक के सह लेखक प्रेम शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन हेमलता सिंह, एजीएम डीके सिंह, मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर अवधेश कुमार, रेलवे भर्ती सेल अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता समेत सभी वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने समारोह का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed