{"_id":"6857aa29fd1ef9ac12054b20","slug":"vande-bharat-train-left-from-gorakhpur-railway-station-on-sunday-morning-total-of-375-passengers-were-on-board-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: गोरखपुर से 375 यात्रियों को लेकर पाटलिपुत्र के रवाना हुई ट्रेन, सुबह 5:46 बजे निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: गोरखपुर से 375 यात्रियों को लेकर पाटलिपुत्र के रवाना हुई ट्रेन, सुबह 5:46 बजे निकली
Sun, 22 Jun 2025 12:31 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:31 PM IST
सार
19 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीवान में एक जनसभा के दौरान पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार रविवार की सुबह करीब 375 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। यात्रियों के अलावा ट्रेन के स्टाफ ने भी सेल्फी ली और सफ़र को यादगार बना दिया। वन्दे भारत ट्रेन रविवार सुबह 5:46 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ से पाटलिपुत्र के लिए चली।
विज्ञापन
ट्रेन के लोको पायलट अरुण कुमार, सहायक लोको पायलट विजय कुमार और ट्रेन मैनेजर आरए यादव ट्रेन को लेकर रवाना हुए। हालांकि ट्रेन के रवाना होने के पहले कोई औपचारिक समारोह नहीं किया गया l यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन के चलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
19 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीवान में एक जनसभा के दौरान पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। यह ट्रेन सुबह 5:45 बजे गोरखपुर से चलकर अपराह्न 12:45 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन