फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat can run between Chhapra and Gomtinagar via Gorakhpur

Gorakhpur News: छपरा से गोमतीनगर के बीच गोरखपुर होकर चल सकती है वंदेभारत

Fri, 05 Sep 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat can run between Chhapra and Gomtinagar via Gorakhpur
- रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल प्रशासन ने शुरू की तैयारी, बन रहा शेड्यूल
विज्ञापन



गोरखपुर। छपरा से गोमतीनगर के बीच गोरखपुर होकर वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेन को चलाने के लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने ट्रेन चलाई जा सकती है। गोरखपुर-प्रयागराज और गोरखपुर पाटलिपुत्र वंदे भारत के बाद यह तीसरी वंदे भारत होगी जो कि गोरखपुर होकर चलेगी।


पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर सहित प्रमुख स्टेशनों से सात वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड से वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल मांगा गया, जिसके बाद छपरा से गोमतीनगर तक चलाने पर सहमति बनी है। उधर, रेलवे प्रशासन ने रखरखाव, मरम्मत व धुलाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र के पीछे वंदे भारत के डिपो निर्माण का भी प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसे स्वीकृति मिल जाएगी। गोरखपुर से होकर बिहार जाने के लिए यह दूसरी वंदे भारत होगी। इसके चलने से यूपी और बिहार की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। रेल प्रशासन ने गोरखपुर से दिल्ली और आगरा के बीच स्लीपर वंदे भारत चलाने की भी योजना तैयार की है। हालांकि, इन ट्रेनों के बारे में रेलवे बोर्ड से अभी शेड्यूल नहीं मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed