फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaishya and Kayastha communities are in majority in the metropolis, the first mayor from the Kayastha community was elected.

Gorakhpur News: अपने गढ़ में भी भाजपा ने रमेश गुप्ता को कमान देकर साधा जातीय संतुलन

Fri, 29 May 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vaishya and Kayastha communities are in majority in the metropolis, the first mayor from the Kayastha community was elected.
- महानगर में है वैश्य और कायस्थ की बहुलता, कायस्थ बिरादरी से पहले बनाया मेयर
विज्ञापन

- संघर्ष और संगठन के अनुभव का लाभ मिला रमेश को, विवादों से भी रहे हैं दूर

गोरखपुर। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस शहर में पार्टी ने वैश्य समाज से रमेश गुप्ता को महानगर अध्यक्ष बनाकर जातीय संतुलन साधा है। यह मनोनयन इस मायने में भी अहम है क्योंकि महानगर में कायस्थ और वैश्य बिरादरी की बहुलता है। पहले कायस्थ बिरादरी से मेयर और अब रमेश गुप्ता को महानगर भाजपा की कमान आगामी विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा सियासी संदेश देने की भी कोशिश है।
शहर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 4,68209 हैं। इसमें वैश्य बिरादरी करीब 20-22 फीसदी और कायस्थ 18 से 20 फीसदी मतदाता हैं। भाजपा ने इसके पहले भी वैश्य समाज से राजेश गुप्ता को महानगर अध्यक्ष बनाया था। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद कायस्थ बिरादरी से देवेश श्रीवास्तव को महानगर की कमान सौंपी गई लेकिन इसी बीच उनका निधन हो गया। इसके बाद पार्टी ने राजेश गुप्ता को संयोजक बनाकर महानगर अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले काफी मंथन के बाद पार्टी ने फिर जातीय संतुलन को साधते हुए वैश्य बिरादरी पर ही दांव लगाया है।
विज्ञापन

--
ये चुनौतियां होंगी
नवागत महानगर अध्यक्ष के सामने आगामी विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि सदर विधानसभा क्षेत्र हॉट शीट में शुमार है। यहां खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायक हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें एक लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत मिली थी। इस जीत का दायरा भी बढ़ाकर रमेश को खुद को साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संगठन और मंदिर से बेहतर तालमेल
गोरखपुर। जन सरोकारों के लिए भी रमेश गुप्ता संघर्ष करते रहे हैं। संगठन में पैठ तो है ही मंदिर से भी नजदीकियां हैं। रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर उन्होंने लंबा संघर्ष किया था, जिसके बाद वे चर्चा में आए थे। रमेश गुप्ता मुख्यमंत्री के शहर में अध्यक्ष बनाए जाने से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर तालमेल बैठाकर बेहतर कमेटी बनाने की कोशिश रहेगी। महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद वे शाम को गोरखनाथ मंदिर गए और गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद संघ कार्यालय माधव धाम गए और आरएसएस प्रचारकों से मुलाकात की।
-
दो बार खुद एक बार पत्नी रहीं पार्षद
गोरखपुर। झरना टोला निवासी रमेश गुप्ता 2006 और 2012 में खुद पार्षद रहे और 2017 में पत्नी संध्या गुप्ता पार्षद रहीं। पिछली बार भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव हारने के बाद संगठन के कार्यों में लगे रहे। वार्ड अध्यक्ष से संगठन में विभिन्न पदों पर रहे रमेश गुप्ता महानगर भाजपा युवा मोर्चा में महामंत्री भी रहे हैं और वर्तमान में महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष भी हैं।

--
इन्होंने दी बधाई
रमेश गुप्ता को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद रवि किशन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशू सिंह आशू, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, चिरंजीव चौरसिया, रमेश सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, महामंत्री अच्युतानंद शाही आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed