फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaishali came late Bihar Sampark Kranti in gorakhpur

मेगा ब्लाॅक: देर से आई वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की

Fri, 15 Sep 2023 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Sep 2023 02:21 PM IST
सार

गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर वाल्मीकिनगर स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते 12 से 16 सितंबर के बीच सत्याग्रह समेत 20 ट्रेन निरस्त है तो वहीं कई ट्रेनें रास्ता बदलकर चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Vaishali came late Bihar Sampark Kranti in gorakhpur
यात्रा करने के लिए ट्रेन के अंदर प्रवेश करने का प्रयास करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाल्मीकिनगर और छपरा जंक्शन पर चल रहे मेगा ब्लॉक के चलते बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें विलंब से आईं। वैशाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचीं। उमस भरी गर्मी में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री परेशान हो गए। वहीं निरस्त चल रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के बहुत सारे यात्री भी जनरल टिकट लेकर पहुंच गए और पहले से भरी आ रही बिहार संपर्क क्रांति व वैशाली एक्सप्रेस में चढ़ने में धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन


जिन लोगों को रिजर्व टिकट नहीं मिल पा रहा है, वे जनरल बोगी में ही यात्रा को मजबूर हैं। जनरल बोगियों में पांव रखने की जगह नहीं है। गर्मी में शौचालय से लेकर सीढ़ी तक भरे पड़े हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही नजारा था। दोपहर बाद तीन बजे जनरल टिकट काउंटर पर भीड़ लगी थी।
विज्ञापन


यात्री एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते पहले टिकट पाने की कोशिश में लगे थे। बिहार से दिल्ली जा रहे रामभवन, बिरझन ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति में किसी तरह से घुसने की जगह मिल जाएगी तो सुबह दिल्ली पहुंच जाएंगे। उमेश ने कहा कि सत्याग्रह एक्सप्रेस से जाना था, अब गोरखधाम एक्सप्रेस में किसी तरह चढ़ने की कोशिश करूंगा। परिवार भी साथ है लेकिन जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर वाल्मीकिनगर स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते 12 से 16 सितंबर के बीच सत्याग्रह समेत 20 ट्रेन निरस्त है तो वहीं कई ट्रेनें रास्ता बदलकर चलाई जा रही हैं। बिहार की तरफ से आने वाली कई ट्रेनों के निरस्त होने के चलते देवरिया-कुशीनगर समेत बिहार के गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिले के यात्री भी गोरखपुर पहुंचकर ट्रेन में सवार हो रहे हैं। इसके चलते भी स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन शाम 3.45 बजे की बजाय 6.52 बजे गोरखपुर पहुंची। वहीं वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन भी शाम 4.45 बजे की बजाय 6.32 बजे पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed