{"_id":"5f4025b48ebc3e3cd9219395","slug":"uttar-pradesh-governament-urea-khaad-gorakhpur-city-news-gkp3625881195","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की कमी नहीं हो, जितनी चाहिए उतनी मिलेगी : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की कमी नहीं हो, जितनी चाहिए उतनी मिलेगी : कृषि मंत्री
विज्ञापन

गोरखपुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में यूरिया की कमी नहीं होनी चाहिए। न ही इसकी शिकायत मिलनी चाहिए। जिस क्षेत्र में जितनी मांग हो, वहां उतनी यूरिया उपलब्ध कराई जाए। जब भी यूरिया की कमी महसूस हो तुरंत अवगत कराएं। कृषि मंत्री लखनऊ से देवरिया जाते समय कृषि विभाग के अधिकारियों से यूरिया की किल्लत के संबंध में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यूरिया संबंधित रिकॉर्ड भी चेक किया।
देवरिया बाई पास रोड पर शाम के पांच बजे कृषि मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों से अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही बात की। इस दौरान विभाग के नवागत जेडी हरेंद्र कुमार उपाध्याय, उपनिदेशक कृषि, डॉ. संजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी भी मौजूद थे। कृषि उपनिदेशक संजय सिंह ने बताया कि 43355 मैट्रिक टन यूरिया खरीफ का लक्ष्य था जबकि बिक्री केंद्रों पर 43181 मैट्रिक टन उपलब्धता रही। 4889 मैट्रिक टन गोदाम में उपलब्ध है। अब तक 36179 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है।
सीडीओ ने तलब की खाद खरीद-बिक्री से जुड़ी रिपोर्ट
गोरखपुर। नियमों की अनदेखी कर बड़ी मात्रा में खाद बेच देने के मामले में चल रही दोनों तरह की जांच रिपोर्ट अभी नहीं पूरी हो पाई है। इससे खफा सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने जिला कृषि अधिकारी से शनिवार को जांच रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि, बिना आधार कार्ड के ही 23.25 क्विंटल यूरिया खाद की बिक्री मामले में जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने 18 खाद विक्रेताओं को 11 अगस्त को नोटिस देकर 10 दिन में जवाब मांगा था।
विज्ञापन
खाद की कोई कमी नहीं : नोडल अफसर
गोरखपुर। जिले में यूरिया खाद के स्टॉक, जरूरत और बिक्री समेत कई अन्य बिंदुओं की समीक्षा करने गोरखपुर पहुंचे नोडल अफसर अपर कृषि निदेशक प्रसार आनंद कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को चरगांवा कार्यालय में खाद कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर समेत प्रदेश के किसी भी कोने में खाद की कमी नहीं है। अगर किसी ने खाद के किल्लत का काल्पनिक माहौल बनाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थोक के खाद विक्रेताओं से कहा कि निर्धारित मूल्य पर ही फुटकर विक्रेताओं को यूरिया उपलब्ध कराएं। टैगिंग बिल्कुल न करें। पीओएस मशीन से किसान को रसीद अनिवार्य तौर पर दिया जाए ताकि वह जान सकें कि खाद के एक बोरे पर भारत सरकार की ओर से कितना अनुदान मिल रहा है। इसके पूर्व उन्होंने सहजनवां में पीसीएफ के गोदाम का निरीक्षण किया। बरगदवां स्थित अनिल टिबड़ेवाल की टिबड़ेवाल ट्रेडिंग कंपनी और विक्रम सर्राफ की सर्राफ ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम का भी निरीक्षण किया।