{"_id":"61e9935d8df79303003481af","slug":"uttar-pradesh-election-2022-bjp-state-vice-president-upendra-dutt-wife-joined-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे उपेंद्र दत्त की पत्नी ने थामा सपा का दामन, सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे उपेंद्र दत्त की पत्नी ने थामा सपा का दामन, सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा
Thu, 20 Jan 2022 10:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:22 PM IST
सार
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर अखिलेश यादव से
भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष स्व. उपेंद्र दत्त शुक्ल की पत्नी सुभावती व उनके बेटे अरविंद दत्त शुक्ल व अमित दत्त शुक्ल की मुलाकात हुई। सभी ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
सुभावती ने थामा सपा का दामन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब चार साल पहले तक मुख्यमंत्री के करीबी रहे भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष स्व. उपेंद्र दत्त शुक्ल की पत्नी सुभावती शुक्ला ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। चर्चा है कि सपा, सुभावती को शहर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव मैदान में भी उतार सकती है।
बृहस्पतिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर अखिलेश यादव से सुभावती व उनके बेटे अरविंद दत्त शुक्ल व अमित दत्त शुक्ल की मुलाकात हुई। सपा में उनके शामिल होने की पटकथा पहले ही तैयार हो गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभावती से मुलाकात की और उनका स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हाल ही में सपा में शामिल हुए चिल्लूपार के विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपनी सीट से योगी ने लड़ाया था उपचुनाव
भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र दत्त शुक्ल, गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में पार्टी के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक थे। पार्टी में लंबे समय तक संगठन की सेवा करने वाले उपेंद्र दत्त शुक्ल विभिन्न पदों पर भी रहे। कौड़ीराम विधानसभा सीट से भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी भी बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए।

Trending Videos
यही नहीं 2017 के उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी खाली हुई गोरखपुर लोकसभा सीट से उत्तराधिकारी बनाते हुए उन्हें पार्टी से उम्मीदवार बनाया था। मगर एक बार फिर उपेंद्र को असफलता हाथ लगी। सपा और निषाद पार्टी के गठबंधन वाले प्रत्याशी प्रवीण निषाद, उन्हें हराकर सांसद बने थे। प्रवीण अब संतकबीरनगर से भाजपा सांसद हैं।