{"_id":"69e9387e16975ea5c203c4a9","slug":"uttar-pradesh-circle-postal-sports-control-board-was-constituted-under-the-chairmanship-of-the-chief-postmaster-general-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1297481-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश डाक खेल नियंत्रण बोर्ड के सदस्य बने संजय और प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश डाक खेल नियंत्रण बोर्ड के सदस्य बने संजय और प्रतीक
विज्ञापन
गोरखपुर। चीफ पोस्टमास्टर जनरल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश परिमंडल डाक खेल नियंत्रण बोर्ड का गठन किया गया। इसमें रेलवे स्टेशन उपडाकघर के पोस्टमास्टर संजय कुमार राय और प्रधान डाकघर के जन संपर्क अधिकारी प्रतीक पांडेय को सदस्य बनाया गया है।
बोर्ड गठन का उद्देश्य डाक विभाग के कर्मचारियों के बीच से कुश्ती, क्रिकेट, शतरंज आदि खेलों के लिए प्रतिभाओं को खोजना, निखारना और खेल भावना विकसित करना, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की डाक खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन करना है। सदस्य बनाए जाने पर प्रवर डाक अधीक्षक बी. कृष्णा, प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर सूर्य प्रकाश पटेल, आनंद सिंह आदि कर्मचारियों ने संजय और प्रतीक को बधाई दी है।