फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Used to smuggle ganja by stealing car from Delhi, two arrested

Gorakhpur News: दिल्ली से कार चोरी कर करते थे गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Used to smuggle ganja by stealing car from Delhi, two arrested
रामगढ़ताल पुलिस ने कार से 9.50 किलो गांजा बरामद किया
विज्ञापन

बिहार से गांजा लेकर जा रहे थे संतकबीरनगर, चेकिंग के दौरान पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिल्ली से कार चोरी कर बिहार के रास्ते गोरखपुर और आसपास के जिलों में गांजा तस्करी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों की कार से साढ़े नौ किलो गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनें ने बताया कि वह बिहार में गांजा को एकत्र कर फिर वहां से गोरखपुर, संतकबीरनगर व आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज के तुर्कहाटोला निवासी नंद किशोर प्रसाद व संतकबीरनगर के दुधारा के गगैचा निवासी दिलीप चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिये पुलिस को सूचना मिली कि एक कार से गांजा लेकर तस्कर संतकबीरनगर की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई है और देवरिया बाईपास के पास एक कार पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की कार से तस्करी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बदल दिए थे नंबर प्लेट, चेसिस नंबर
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली से कार चोरी करने के बाद उसका नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदल दिए थे। लग्जरी कार होने की वजह से उन्हें जल्दी कोई चेकिंग के लिए रोकता भी नहीं था। वह कई बार बिहार से देवरिया व दूसरे जिलों में गांजे की तस्करी कर चुके हैं।

....
कोट
पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े नौ किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कार चोरी की बताई है। कार को दिल्ली से चोरी करने के बाद उससे तस्करी कर रहे थे। पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed