फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Used to cheat people in the name of playing banned online games, 29 arrested from Gorakhpur

प्रतिबंधित गेमिंग एप से ठगी: गोरखपुर से ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर करते थे धोखाधड़ी- 29 गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 10:47 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 10:47 AM IST
सार

एफआईयू को बीते दिनों मऊ का एक खाता संदिग्ध मिला था, जिसके बाद उसने पुलिस को उसकी जानकारी भेजी। मऊ पुलिस ने संदिग्ध खाताधारक का पता लगाकर उससे पूछताछ की तो हैरान करने वाली बातें सामने आई। खाता धारक ने बताया कि उसने 17 हजार रुपये में गोरखपुर के एक युवक को खाता बेचा था।

विज्ञापन
Used to cheat people in the name of playing banned online games, 29 arrested from Gorakhpur
जैमिनी अपार्टमेंट में पुलिस ने छापा मारकर गिरोह पकड़ा - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

 मऊ क्राइम ब्रांच और गुलरिहा पुलिस की टीम ने रविवार दोपहर मोगलहा स्थित जेमिनी पैराडाइज में छापा मार कर ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 29 गुर्गों को दबोच लिया। पकड़े गए युवक बिहार और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। ये जेमिनी पैराडाइज के चार फ्लैट से अपना धंधा चला रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने उन फ्लैट से दस लैपटॉप, 50 से ज्यादा स्मार्टफोन और करीब 150 विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड बरामद किए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके सरगना का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


एफआईयू के अलर्ट पर पड़ा छापा
केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली फाइनेंस इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) देश भर के बैंक खातों की निगरानी करती है। किसी का खाता संदिग्ध मिलने पर उस जिले की पुलिस को अलर्ट करती है। एफआईयू को बीते दिनों मऊ का एक खाता संदिग्ध मिला था, जिसके बाद उसने पुलिस को उसकी जानकारी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ पुलिस ने संदिग्ध खाताधारक का पता लगाकर उससे पूछताछ की तो हैरान करने वाली बातें सामने आई। खाता धारक ने बताया कि उसने 17 हजार रुपये में गोरखपुर के एक युवक को खाता बेचा था।

इसके बाद मऊ क्राइम ब्रांच के दो सदस्य उस जालसाज को ढूंढते हुए रविवार दोपहर गोरखपुर पहुंचे और गुलरिहा पुलिस की मदद से जेमिनी अपार्टमेंट में छापा मारा और चार फ्लैट से 29 लोगों को दबोचा। उन फ्लैट में सभी लग्जरी और आलीशान लाइफस्टाइल के सामान मौजूद थे।

और महंगे लैपटॉप, मोबाइल पर सट्टेबाजी और गेमिंग के रुपये का लेन-देन किया जा रहा था। पुलिस सभी को पकड़कर गुलरिहा थाने ले गई। मऊ की क्राइम ब्रांच की एक टीम इनसे पूछताछ के लिए गोरखपुर आ रही है। जरूरत पड़ने पर मऊ की टीम उन्हें साथ भी ले जा सकती है।

छह महीने पहले किराए पर लिए थे चार फ्लैट
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने छह महीने पहले जेमिनी पैराडाइज में चार फ्लैट किराये पर लिए थे। इस फ्लैट से ही सब प्रतिबंधित गेमिंग एप की फ्रेंचाइजी लेकर सट्टेबाजी कर रहे थे। इन्हीं एप के जरिए लोग जब किसी गेम पर सट्टा लगाते हैं तो उनके साथ जालसाजी करके उनके रुपए हड़प लेते थे।

15 से 20 हजार रुपये की सैलरी पर रखा था युवाओं को
पुलिस की जांच में पता चला कि कक्षा आठ एवं मैट्रिक पास युवकों को जालसाजों ने 15 से 20 हजार रुपए की सैलरी पर रखा था। फिलहाल गिरोह के सरगना, फ्रेंचाइज लेकर फर्जीवाड़ा कर रहे आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।


मऊ क्राइम ब्रांच के साथ गुलरिहा पुलिस ने छापा मारकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया हैं। सभी से पूछताछ चल रही है। जल्द ही सारे फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया जाएगा: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed