फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Use of single use plastic is like a sin: Yogi

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पाप के समान : योगी

Tue, 06 Jun 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Use of single use plastic is like a sin: Yogi
कभी नष्ट न होने से प्लास्टिक धरती मां के स्वास्थ्य पर डालती है बुरा असर
विज्ञापन




प्रदेश सरकार इस साल 35 करोड़ पौधे लगाने का लिया है निर्णय



प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक हजार पौधरोपण होना चाहिए

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का ध्येय वाक्य है, सॉल्यूशन फॉर प्लास्टिक पॉल्यूशन। प्रदेश में प्लास्टिक को 2018 में ही बैन कर दिया गया है।



विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समारोह में सीएम ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पाप के समान है। फेंके गए प्लास्टिक को गाय खाकर मर जाती हैं, तो गोमाता की हत्या का पाप लगता है। कभी नष्ट न होने से प्लास्टिक धरती मां के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में चलाए जाने वाले वन महोत्सव की जानकारी भी साझा की। बताया कि प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ पौधरोपण का निर्णय लिया है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम एक-एक हजार पौधरोपण होना चाहिए। यदि सभी ग्राम पंचायत और नगर निकाय इस लक्ष्य को अपना लें तो छह करोड़ पौधरोपण इनके द्वारा ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में 35 करोड़ पौधरोपण कोई चुनौती नहीं है। हर व्यक्ति एक पौधा लगाए तो 25 करोड़ पौधरोपण अपने आप दिखेगा। मुख्यमंत्री ने पौधे लगाने के साथ उनकी रक्षा का दायित्व लेने की भी अपील की।



--



ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में प्रतिनिधियों ने ली लाइफ प्रतिज्ञा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 58000 ग्राम पंचायतों व 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन माध्यम से शपथ (लाइफ प्रतिज्ञा) दिलाई। सीएम योगी ने पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित वन विभाग की पुस्तिकाओं, फोल्डर व एनिमेशन फिल्म का विमोचन किया। उन्होंने वन विभाग, वन निगम, नगर निगम एवं अन्य विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।



-

नदियों-वृक्षों की पूजा की रही है भारतीय संस्कृति : वन मंत्री



वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि प्लास्टिक मुक्ति के इस आयोजन के ध्येय से सबको जुड़ना होगा। हमारी संस्कृति नदियों, वृक्षों, वायु की पूजा करने की रही है। हमें यह सोचना होगा कि हम भावी पीढ़ी के लिए कैसा जीवन देंगे। सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि विकास के हर क्षेत्र में प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बेहद संवेदनशील हैं। इसी सिलसिले में वह यूपी में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दे रहे हैं। आभार ज्ञापन अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह ने किया। विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई दी।




इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, डॉ विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दूबे, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed