{"_id":"5f4666b18ebc3e41180c9fa0","slug":"uria-41295-gorakhpur-news-gkp3631080132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची 41,295 बोरी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची 41,295 बोरी यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहुंची 41,295 बोरी यूरिया
393 सरकारी और निजी दुकानों में पहुंची खाद की खेप
एक पखवारे से यूरिया की किल्लत से जूझ रहे हैं किसान
आवंटन से काफी संख्या में किसानों को मिल सकेगी खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों को अब आसानी से खाद मिलने की उम्मीद है। जिले के 393 सरकारी और निजी उर्वरक की दुकानों पर मंगलवार देर शाम 41,295 बोरी यूरिया आवंटित कर दी गई। किसान दुकानों पर जाकर खाद खरीद सकेंगे।
धान की रोपाई कर चुके किसानों को अगस्त माह में फसल में यूरिया डालने की जरूरत पड़ी। जरूरत के समय सरकारी समितियों और निजी दुकानों से यूरिया नदारद हो गई। यूरिया के लिए जिले के किसानों में हाहाकार की स्थिति बन गई। किसान एक बोरी यूरिया के लिए दर-दर भटकने को विवश हो गए। पिछले एक पखवारे से यूरिया की किल्लत जारी है। यूरिया की कमी का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया। इस दौरान जमाखोरों ने यूरिया की कमी का भरपूर लाभ उठाया और अधिक दाम वसूले। फसल को बचाने के लिए किसान भी जमाखोरों से ऊंचे दाम पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं। अब किसानों को नजदीक की दुकान पर यूरिया मिलने की उम्मीद है। क्योंकि मंगलवार को जिले में 41,295 बोरी यूरिया आ गई, इन्हें 393 सरकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं को भेजा गया है। प्रति दुकान कम से कम 50 और अधिकतम 200 बोरी यूरिया आवंटित की गई है। इतनी मात्रा में आपूर्ति से किसानों को राहत मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि 41,295 बोरी खाद आवंटित की गई है, दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को खाद दें। अधिक मूल्य पर बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।