फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   urea khaad gorakhpur

936 टन और मिली यूरिया, कल तक एक रैक और

Sun, 23 Aug 2020 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
urea khaad gorakhpur
936 टन और मिली यूरिया, कल तक एक रैक और
विज्ञापन

गोरखपुर। नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की एक रैक यानी 936 टन यूरिया शनिवार को गोरखपुर को और मिली। अपर कृषि निदेशक व शासन की तरफ से तैनात नोडल अफसर आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अगले दो दिन के भीतर ही एक रैक और यूरिया मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और अब मांग भी नहीं है। बावजूद इसके सरकार संजीदा है। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी किसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खाद-बीज की दुकानें सातों दिन खुलेंगी।
उधर, शासन ने शुक्रवार को ही निर्देश जारी किया था कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान भी खाद-बीज की दुकानें और समितियां खुली रहेंगी। मगर शनिवार को साधन सहकारी समितियों और दुकानों पर छापामारी में कुछ खुली तो कुछ बंद मिलीं। नोडल अफसर के कहने पर लगातार तीसरे दिन शनिवार को जिले भर में कृषि विभाग से संबंधित विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने साधन सहकारी समितियों और दुकानों पर छापामारी कर पीओएस मशीन और उपलब्ध खाद के स्टॉक का मिलान किया। साथ ही खाद की उपलब्धता, ओवर रेटिंग भी जांची गई। जो समितियां और दुकानें बंद मिलीं उसकी भी सूची तैयार की गई। संबंधित से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

खराब पीओएस मशीनें बदली जाएंगी
अपर कृषि निदेशक व नोडल अफसर ने बताया कि पीओएस मशीनें इफ्को द्वारा निजी खाद विक्रेताओं और साधन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई गई थीं। इनमें कुछ खराब हो गई हैं। उन्हें मरम्मत या बदलकर नई मशीन देने के लिए इफ्को को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अफसर ने खुद भी जांच की
जिले के नोडल अफसर आनंद कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को खुद भी कुछ सहकारी समितियों, दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्था और स्टॉक की जांच की। निरीक्षण में उन्होंने बरगदही स्थित किसान सेवा सहकारी समिति बंद मिली। समिति के प्रभारी सचिव रामसमुझ नदारद मिले। वह जंगल डुमरी नंबर दो के मंदिर बाजार में स्थित इफ्को ई-बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां 325 बोरी खाद स्टॉक में मिली। केंद्र पर यूरिया लेने आए किसानों से उन्होंने फीडबैक भी लिया। क्रय केंद्र के संचालक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने क्रय-विक्रय से जुड़े कंप्यूटराइज अभिलेख दिखाए। इस दौरान उनके साथ उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी भी मौजूद रहे। नोडल अफसर ने खजनी और भैंसा बाजार में भी साधन सहकारी समितियों की जांच की। उधर जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं जिला भूमि संरक्षण अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने भी शनिवार देर शाम तक तहसीलवार साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया।
खाद की दिक्कत हो तो इस नंबर पर फोन करें - 9415266880
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed