फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPTET exam 2022 On January 23 held in two shifts

UPTET: 23 जनवरी को दो पाली में होगा इम्तिहान, 121 केंद्रों पर 51,230 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Wed, 19 Jan 2022 02:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Jan 2022 02:04 PM IST
सार

यूपी टीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन निगम और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर बसों में यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPTET exam 2022 On January 23 held in two shifts
UPTET 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 23 जनवरी को जिले के 121 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो पालियों की परीक्षा में 51,230 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


 निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएगी। पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। एसटीएफ भी निगरानी करती रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे बजे तक होगी। इसमें प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 70 केंद्र बनाए गए हैं, जहां, 35,306 अभ्यर्थी पेपर देंगे।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से अपराह्न पांच बजे तक कराई जाएगी। इनमें उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6-8) के अभ्यर्थी शामिल हैं। इनके लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं। 25,924 अभ्यर्थियों को पेपर देना है। इससे पहले 28 नवंबर को परीक्षा होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हर केंद्र पर हेल्प डेस्क

परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। हर केंद्र पर हेल्प डेस्क बनेगी। मेडिकल की एक टीम भी रहेगी। पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की जाएगी। ंहैंड सैनिटाइजर, अतिरिक्त सर्जिकल मॉस्क रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।

परिवहन निगम और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा

यूपी टीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन निगम और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर बसों में यात्रा कर सकते हैं।

वीडियो रिकार्डिंग भी होगी

हर पाली की परीक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। प्रश्नपत्र खोलने व ओमएमआर शीट सील किए जाने की वीडियो रिकार्डिंग होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed