{"_id":"619e33d3259b7f6b5d0921e3","slug":"uproar-over-woman-death-in-railway-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, ठप रही ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रेलवे अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, ठप रही ओपीडी
Wed, 24 Nov 2021 06:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Nov 2021 06:15 PM IST
सार
मृत महिला के परिजनों पर डॉक्टर व कर्मचारी से मारपीट का आरोप लगा। स्वास्थ्यकर्मी कामकाज बंद कर धरने पर बैठे रहे। वहीं सीएमडी को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर ललित नरायन मिश्र रेलवे अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने मंगलवार की देर रात जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट की। बुधवार की सुबह स्वास्थ्यकर्मियों ने कामकाज ठप कर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ देर तक ओपीडी भी ठप हो गई। चिकित्सा निदेशक को तहरीर देकर स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार रात करीब ढाई बजे नसरीन बेगम (58) को लेकर परिजन लेकर आए थे। उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच डॉक्टर प्रसेनजीत और स्वास्थ्यकर्मी योगेश से परिजनों की कहासुनी होने लगी। आरोप है कि परिजनों ने उनकी पिटाई की दी। परिजनों के साथ कुछ लोग और आए और उन्होंने भी मारपीट की। बुधवार की सुबह करीब दस बजे अस्पतालकर्मियों ने कार्रवाई और सुरक्षा को लेकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इससे ओपीडी का कार्य प्रभावित हो गया। हालांकि इमरजेंसी की व्यवस्था चलती रही। दोपहर करीब दो बजे चिकित्सा निदेशक ने धरने पर बैठे कर्मचारियों से ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरे घटना की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।