फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar over refusal to drink alcohol near Dr Ambedkar statue in gorakhpur

जाम छलकाना पड़ा भारी: डॉ आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने से मना करने पर बवाल, जमकर की तोड़फोड़ और पथराव

Mon, 08 May 2023 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 May 2023 10:12 AM IST
सार

बवाल की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई तीन थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। पुलिस ने अपने साधन से दूल्हा-दुल्हन को घर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Uproar over refusal to drink alcohol near Dr Ambedkar statue in gorakhpur
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर चौकीदार टोला में शनिवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने से मना करने पर बवाल हो गया। मनबढ़ों ने दूल्हे की गाड़ी को तोड़ डाला। मंडप में जमकर उत्पात किया। सूचना पर आई पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे दो पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। तीन गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने सुशीला देवी की तहरीर पर सपा पार्षद प्रत्याशी मुलायम यादव समेत 15 लोगों पर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़, धमकी देने, एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुलायम यादव सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम में संविदा सफाईकर्मी सुशीला देवी के पति हरिकेश पिछले दस साल से लापता हैं। सुशीला की बेटी विनीता की शादी छह मई को थी। मोहद्दीपुर से दूल्हा राहुल कुमार बरात लेकर शनिवार की रात 9 बजे पहुंचे थे। बराती नाच-गाने के बाद नाश्ता-पानी किए और द्वार पूजा की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शौच कर बाहर निकले बेटे ने मां को लटका देखा: साधना का यूं जाना नहीं आ रहा समझ, पड़ोसी बोले- वो तो बहुत सुलझी थी


जयमाल कार्यक्रम के बाद रात 11:30 बजे बराती खाना खाने लगे। इस बीच कुछ लोग दूल्हे के वाहन से सामान लेने गए थे। वहीं, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास गांव के कुछ युवक शराब पी रहे थे। प्रतिमा के पास शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ उग्र हो गए और पथराव करते हुए मारपीट कर करने लगे। मनबढ़ों ने बरात आए विकास, विशाल, किशन और राज को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा है।

बवाल की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई तीन थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। पुलिस ने अपने साधन से दूल्हा-दुल्हन को घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed