{"_id":"653f48ffe5c4bba99f0680ee","slug":"uproar-in-nursing-home-over-death-of-patient-in-gorakhpur-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, पुलिस ने समझाकर कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, पुलिस ने समझाकर कराया शांत
Mon, 30 Oct 2023 11:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:41 AM IST
सार
बिहार प्रांत के सिवान निवासी संतोष कुमार सोनी पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घरवालों ने मोगलहा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मरीज पांच दिनों तक वेंटीलेटर सपोर्ट पर भर्ती रहा। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने करीब तीन लाख रुपये ले लिए। अस्पताल प्रबंधन रोजाना मरीज की हालत में सतत सुधार होने की जानकारी देता रहा। रविवार की दोपहर अचानक डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में रविवार को मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल में पांच दिनों से भर्ती था। घटना के बाद शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुलरिहा इलाके में शाहपुर पुलिस के आने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं, हालांकि पुलिस ने समझाकर मामले को शांत करा दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के सिवान निवासी संतोष कुमार सोनी पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घरवालों ने मोगलहा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मरीज पांच दिनों तक वेंटीलेटर सपोर्ट पर भर्ती रहा। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने करीब तीन लाख रुपये ले लिए।
अस्पताल प्रबंधन रोजाना मरीज की हालत में सतत सुधार होने की जानकारी देता रहा। रविवार की दोपहर अचानक डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों को मौत की वजह दिल का दौरा बताया। इसके बाद परिजन अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आईसीयू के बाहर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मामला गुलरिहा क्षेत्र का होने के बावजूद शाहपुर पुलिस को अस्पताल प्रशासन ने बुलाकर मामले को रफा-दफा करवा दिया। परिजन शव लेकर बिहार चले गए।