फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar after the death of a pregnant woman in Gagha, doctors and staff ran away after locking the hospital

Gorakhpur News: गगहा में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, अस्पताल में ताला बंद कर भागे डॉक्टर-कर्मचारी

Fri, 05 Sep 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar after the death of a pregnant woman in Gagha, doctors and staff ran away after locking the hospital
गगहा। थाना क्षेत्र के हाटा बाजार स्थित रियांव मोड़ के अस्पताल में बुधवार देर रात प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इधर, हंगामे के बाद अस्पताल में ताला बंद कर डॉक्टर और कर्मचारी भाग गए। बृहस्पतिवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

गोला इलाके के खखरी बलिया गांव की एक महिला प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही के चलते उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। प्रसूता की मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, लेकिन रात में ही अस्पताल प्रबंधन और परिवार के बीच समझौता हो गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और बृहस्पतिवार सुबह मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, घटना की सूचना सीएमओ राजेश झा को दी गई। सीएमओ के निर्देश पर गगहा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी बृजेश कुमार बरनवाल अस्पताल की जांच के लिए पहुंचे तो अस्पताल बंद था। अस्पताल शटर पर नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह के भीतर जांच कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed