{"_id":"694847e4994fa426b409fa7a","slug":"upon-receiving-information-about-illegal-mining-the-police-arrived-but-the-mafia-members-fled-with-their-jcb-and-dump-trucks-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1172623-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, माफिया जेसीबी-डंपर लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, माफिया जेसीबी-डंपर लेकर भागे
विज्ञापन
- नगर पंचायत घघसरा के इटार में सरकारी जमीन पर खनन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
घघसरा। नगर पंचायत घघसरा अंतर्गत इटार में सरकारी जमीन पर शनिवार रात अवैध खनन किए जाने की सूचना पर पुलिस तो पहुंची लेकिन उससे पहले ही माफिया जेसीबी और डंपर लेकर भाग गए। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन हो रहा हैं लेकिन कोई कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। शनिवार रात में अवैध खनन की सूचना मिलने पर घघसरा चौकी से पुलिस मौके पर गई लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही खनन माफिया जेसीबी और डंपर लेकर खनन की जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर संतकबीरनगर जिले की सीमा में प्रवेश कर गए।
इस संबंध मे घघसरा चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभागों को भी सूचना दी गई है। वहीं, सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि खनन की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन तब तक खनन माफिया वहां से भाग चुके थे। अभी वे खनन करने की कोशिश कर रहे थे।