फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   upboard compartment exam

यूपी बोर्ड : विषय कोड में गड़बड़ी से कंपार्टमेंट परीक्षा के केंद्र बदले

Wed, 30 Sep 2020 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
upboard compartment exam
यूपी बोर्ड : विषय कोड में गड़बड़ी से कंपार्टमेंट परीक्षा के केंद्र बदले
विज्ञापन

गोरखपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में विषयवार कोडिंग में गड़बड़ी से बदलाव किया गया है। बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा अब एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की जगह राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में होगी। दसवीं की कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षा राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के स्थान पर एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी।
बोर्ड की ओर से केंद्रों में बदलाव किए जाने के बाद से 673 विद्यार्थियों को नए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को दो पालियों में होगी। सुबह 8 से 11:15 बजे आयोजित होने वाली दसवीं की परीक्षा के लिए 271 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दोपहर में 2 से 5:15 बजे तक इंटर की परीक्षा होगी। 402 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं इंटर में गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा मंगलवार को एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और शेष सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शुरू हुई। बुधवार को भी निर्धारित केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा जारी रहेगी।
विज्ञापन

बोर्ड की तरफ से जारी विषयवार कोड में गड़बड़ी मिलने से खुद बोर्ड ने पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। बोर्ड की ओर से जारी नए एडमिट कार्ड विद्यार्थियों को डाउनलोड करने के साथ नामांकित विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क हासिल करने की जानकारी दी गई है। तीन अक्तूबर को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed