फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Senior State Wrestling Championship: Wrestlers of Gonda, Baghpat and Ghaziabad dominate

यूपी सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप: गोंडा, बागपत व गाजियाबाद के पहलवानों का दबदबा, प्रतियोगिता में 700 पहलवानों ने लिया हिस्सा

Mon, 01 Nov 2021 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Nov 2021 11:06 AM IST
सार

सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय हुए मुकाबलों में 700 से अधिक पहलवानों के बीच जोर आजमाइश हुई।

विज्ञापन
UP Senior State Wrestling Championship: Wrestlers of Gonda, Baghpat and Ghaziabad dominate
मुरारी इंटर कॉलेज में चल रही सीनियर स्टेट कुश्ती स्पर्धा का समापन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहीद रवींद्र सिंह और भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे व अंतिम दिन रविवार को गोंडा, बागपत व गाजियाबाद के पहलवानों का दबदबा रहा। सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय हुए मुकाबलों में 700 से अधिक पहलवानों के बीच जोर आजमाइश हुई।
विज्ञापन


57 किलो भार वर्ग के फ्री स्टाइल कुश्ती में नंदिनी नगर के विशाल ने गोरखपुर के सुरेंद्र को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। गौतमबुद्ध नगर के विष्णु और चंदौली के शशि संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलो फ्री स्टाइल में गोंडा के तेजवीर सिंह यादव प्रथम स्थान, बागपत के विनीत द्वितीय और यूपीपी के विशेष नैन और आजमगढ़ के गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। 72 किलो फ्रीस्टाइल में गोंडा के अरविंद पहले, गोरखपुर के चंद्रिका यादव दूसरे और गौतमबुद्ध नगर के हरीश यादव बागपत के राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में गौतम बुद्ध नगर से आकाश ने प्रथम, बागपत से अमित कुमार द्वितीय, शामली से आसिफ अहमद और अलीगढ़ से हर्ष चौधरी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 125 किलोग्राम में गाजियाबाद के प्रशांत कुमार पहले, हापुड़ के शक्ति सिंह दूसरे और यूपीपी के फिरे नागर एवं गोरखपुर के सूर्य प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 82 किलो भार वर्ग के ग्रीको रोमन में शामली के अभिमन्यु प्रथम, गोरखपुर के संदीप कुमार यादव द्वितीय, मऊ के भगवंत सिंह और वाराणसी के अजय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन संतकबीर नगर सांसद प्रवीण निषाद, गोंडा विधायक प्रतीक भूषण सिंह, राज्यमंत्री पलटू राम, अश्वनी शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव आदित्य सिंह आगू और यूपी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने अतिथियों को गदा भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व विधायक गौरा देवी, चंद्रविजय सिंह, हरेराम यादव, जर्नादन यादव, धीरज सिंह हरीश, अरुणेश शाही, इंजीनियर श्रवण सिंह, मनीष सिंह, पंकज सिंह, विकास सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, उमा शंकर निषाद, हरिशंकर सिंह, पवन सिंह, अभय पासवान, विशाल सिंह, सतीश सिंह, राजेश सिंह, सत्यपाल पाल, सावन सिंह, राम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

 
घर या ससुराल में किसको जिताएं, असमंजस में पड़े विधायक
57 किलोभार वर्ग में गोरखपुर और नंदिनी नगर के बीच कुश्ती प्रतियोगिता को देखने पहुंचे विधायक प्रतीक भूषण सिंह कुछ देर के लिए असमंजस में नजर आए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि एक तरफ घर तो दूसरी तरफ ससुराल में से किसके जीतने की कामना करें। लेकिन पहलवानों ने उन्हें दुविधा में पड़ने नहीं दिया और दोनों ने तीन-तीन अंक पाकर उन्हें बचा लिया। संचालक ने उनकी दुविधा को दर्शकों के बीच रखा तो लोग लोटपोट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed