फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Police collecting details of assets of 229 miscreants of Bihar

शिकंजा: बिहार के 229 बदमाशों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही यूपी पुलिस, एडीजी ने बिहार के डीजी से की मुलाकात

Sat, 07 May 2022 03:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 May 2022 03:06 AM IST
सार

गोरखपुर जोन एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि बिहार से गोरखपुर में आकर वारदात करने वाले बदमाशों की सूची बिहार पुलिस अफसरों को सौंपी गई है। बिहार के क्रिमिनल के खिलाफ गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ बिहार में हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। साथ ही संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी होगी।

विज्ञापन
UP Police collecting details of assets of 229 miscreants of Bihar
एडीजी जोन अखिल कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार से आकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर वारदात करने वाले 354 बदमाशों की सूची एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने बिहार के एडीजी लॉ-एंड-ऑर्डर संजय सिंह, एडीजी सीआईडी जितेंद्र कुमार को सौंपी है। पुलिस इन बदमाशों के संपत्ति का ब्योरा मांगी है, ताकि इन पर कार्रवाई की जा सके। यूपी पुलिस प्रतिनिधि के तौर एडीजी अखिल कुमार ने गुरुवार को पटना जाकर अफसरों से मुलाकात की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एडीजी गोरखपुर ने बिहार पुलिस को सूची सौंप कर उनकी गिरफ्तारी कराने में मदद कराने को कहा है। साथ ही फरार बदमाशों जिनपर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है, उनकी अवैध संपत्ति के बारे में भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


इसके अलावा उनके गृह थाने में उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए भी कहा गया है। माना जा रहा है कि संपत्ति का ब्योरा मिलने के बाद यूपी पुलिस उनके फरार रहने की स्थित में कोर्ट से आदेश लेकर जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के 229 बदमाश यूपी के मुकदमों में हैं फरार

एडीजी गोरखपुर ने जो सूची सौंपी हैं उसमें बिहार के 229 बदमाश ऐसे हैं, जो यूपी में अपराध कर फरार हैं। इनमें डकैती के 17, लूट के 25, हत्या के 15, नकबजनी के 11, दुष्कर्म के दो आरोपी हैं। ये गाजियाबाद के 17, मेरठ 1,अलीगढ़ 6, आगरा 3, मथुरा 5, कानपुर आउटर 1, प्रयागराज 23, देवरिया 14, गोरखपुर 13, बस्ती 8, चंदौली 25, गाजीपुर 11, मिर्जापुर 24, लखनऊ 9, गौतमबुद्धनगर व वाराणसी के 7-7 बदमाश शामिल हैं। इसके अलावा अयोध्या, महराजगंज, बस्ती, बलमरामपुर, हरदोई, सोनभद्र व बलिया सहित अन्य जिलों में अपराध कर फरार बदमाश हैं। जिनके खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए हैं।

मुठभेड़ में दबोचे गए थे बिहार के बदमाश
बिहार के बदमाशों का गैंग रेकी कर गोरखपुर और आसपास के जिलों में लूट, टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। लूट के बाद बदमाश बिहार भाग जाते थे।कटिहार के गैंग ने कौड़ीराम और कैंपियरगंज में डिक्की तोड़कर रुपये  उड़ा दिए। शाहपुर, बड़हलगंज और खलीलाबाद में भी वारदातों को अंजाम दिया। 28 अप्रैल की रात कैंट पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर कोठा थाना क्षेत्र स्थित जोराबगंज गांव निवासी करन, वीरेंद्र, शिवा व हैरान को गिरफ्तार किया था।

गोरखपुर जोन एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि बिहार से गोरखपुर में आकर वारदात करने वाले बदमाशों की सूची बिहार पुलिस अफसरों को सौंपी गई है। बिहार के क्रिमिनल के खिलाफ गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ बिहार में हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। साथ ही संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed