{"_id":"608a50c88ebc3ed63a16961f","slug":"up-panchayat-election-2021-result-video-recording-will-be-conducted-for-transparency-during-counting-of-votes-on-two-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: मतगणना की कराई जाएगी वीडियो रिकॉर्डिंग, ब्लॉकों में तैनात होंगे जोनल मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: मतगणना की कराई जाएगी वीडियो रिकॉर्डिंग, ब्लॉकों में तैनात होंगे जोनल मजिस्ट्रेट
Thu, 29 Apr 2021 11:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से गाइडलाइन जारी होने के बाद गोरखपुर प्रशासन तेजी से तैयारियां पूरी करने में जुट गया है। मतगणना कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है। जिले के हर ब्लॉक में दो मई को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।
इसके पूर्व प्रत्याशियों व उनके एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। पारदर्शिता के लिए पूरी मतणगना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। हर ब्लॉक पर होने वाली मतगणना की निगरानी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
न्याय पंचायतवार सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत की मतगणना के लिए चार टेबल(मेज) का एक सेट होगा। इनमें एक टेबल सदस्य ग्राम पंचायत, एक प्रधान, एक टेबल क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा एक टेबल जिला पंचायत सदस्य के मतों की गिनती के लिए होगा। प्रत्येक न्याय पंचायतवार आवंटित कक्ष या बरामदें में चार गणना मेज लगायी जाएगी।

12-12 घंटे की दो शिफ्ट में होगी गिनती
एक गणना मेज पर एक मतगणना पर्यवेक्षक एवं तीन मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। यानी न्याय पंचायतवार एक कक्ष में कुल चार मतगणना पर्यवेक्षक तथा 12 मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। प्रत्येक कक्ष में एक मेज सहायक निर्वाचन अधिकारी के लिए रहेगा। केंद्र पर मतगणना कार्मिकों को रैंडम आधार पर सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा गणना मेज आवंटित की जाएगी। मतगणना शुरू होने से एक घंटा पूर्व मतगणना पर्यवेक्षकों तथा सहायकों को इसकी जानकारी दी जाएगी। मतगणना कक्ष में अभिकर्ताओं तथा मतगणना कर्मियों के बीच बैरीकेडिंग की जाएगी तथा जाली लगाई जाएगी।
24 घंटे में मतगणना कराने के लिए 12 घंटे की शिफ्ट में कार्मिकों की तैनाती की गई है। पहली शिफ्ट दो मई की सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट शाम आठ बजे से सुबह आठ बजे तक होगी। यदि कहीं इसके बाद भी नतीजे नहीं आएंगे तो वहां तीसरी शिफ्ट अगले दिन तीन मई की सुबह आठ बजे से शुरू होगी जिसमें पहली शिफ्ट के ही कर्मचारी लगाए जाएंगे। मतगणना कार्मिकों के भोजन का इंतजाम गणनास्थल पर ही रहेगा।
पहले पदवार मतपत्रों की अलग-अलग गड्डी बनेगी
एक मतदान स्थल पर सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत से एक ही मतपेटी में पड़े सभी मतपत्रों को निकालकर पदवार अलग किया जाएगा। इसके लिए न्याय पंचायतवार आवंटित चारों मेज के मतगणना कर्मचारी सहयोग करेंगे। इसके बाद एक गणना पर्यवेक्षक तथा 13 गणना सहायक, सदस्य ग्राम पंचायत के मतों की गिनती करेंगे। इसी तरह एक गणना पार्यवेक्षक तथा तीन गणना सहायक, प्रधान के मतों की गिनती करेंगे।
एक गणना पर्यवेक्षक तथा 10 गणना सहायक सदस्य क्षेत्र पंचायत के मतों की गिनती करेंगे। वहीं एक गणना पर्यवेक्षक व 403 गणना सहायक, सदस्य जिला पंचायत के मतों को 50-50 मतपत्रों की गड्डियों बनाकर मतपत्र लेखा से मिलान करते हुए प्रत्याशीवार मतों को गिनेंगे। प्रत्येक उम्मीदवार के वैध मत के बंडलों को एक साथ बांध दिया जाएगा। संदिग्ध मतपत्रों का अलग बंडल बनाया जाएगा।

एंटीजन या आरटीपीसीआर में कोई एक रिपोर्ट जरूरी
मतगणना वाले दिन सभी प्रत्याशियों व उनके एजेंटों के लिए कोविड का जांच प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही शर्त रखी गई है कि रिपोर्ट दो मई से 72 घंटे पूर्व की हो। इससे पहले की रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। प्रशासन का कहना है कि प्रत्याशी व एजेंट एंटीजन या आरटीपीसीआर में से कोई एक जांच कराकर उसका प्रमाणपत्र दिखा सकते हैं। जांच बृहस्पतिवार से शुरू होगी।
कर्मचारियों को बताईं गईं मतगणना की बारीकियां
मतगणना के लिए बुधवार से कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। रामगढ़ताल स्थित प्रेक्षागृह में मास्टर ट्रेनरों ने पहले दिन के प्रशिक्षण में संबंधित मतगणना कर्मचारियों को मतगणना के दौरान बरती जाने वाले सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्ट्रांग रूम खोलने के बाद से लेकर मतगणना पूरी होने और उसकी रिपोर्ट तैयार करने तक के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्य 30 अप्रैल तक चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पंचायत चुनाव के मतगणना की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही उनका प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। हर ब्लॉक पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतों की गिनती का काम पूरा कराया जाएगा।