{"_id":"608f790c8ebc3ed1fd0835fe","slug":"up-panchayat-chunav-result-2021-in-gorakhpur-fir-on-candidate-after-vijay-julus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Election Result 2021: पत्नी की जीत पर निकाला विजय जुलूस, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Election Result 2021: पत्नी की जीत पर निकाला विजय जुलूस, केस दर्ज
Mon, 03 May 2021 09:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 May 2021 09:47 AM IST
सार
नायक दरोगा की तहरीर पर आपदा अधिनियम, लॉकडाउन सहित कई धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में चुनाव में पत्नी की जीत पर विजय जुलूस निकालने के मामले में पति पर केस दर्ज किया गया। इलाके के रामचौरा गांव से पत्नी के प्रधान पद पर जीत दर्ज करने के बाद उनके पति दिलीप यादव समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने नायब दरोगा की तहरीर पर आपदा अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के रामचौरा से दिलीप यादव की पत्नी बिंदु देवी चुनाव में प्रत्याशी थीं। जेपी इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान बिंदु के चुनाव जीतने के बाद उनके पति दिलीप यादव ग्रामीणों के साथ विजय जुलूस लेकर गांव की ओर जाने लगे। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात नायब दरोगा ने भी विजय जुलूस को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक हुजूम काफी बढ़ चुका था। वीडियो पर अफसरों ने भी मामले का संज्ञान लिया। दरोगा अतुल की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप समेत कई अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रधान पति पर महामारी एक्ट में केस
भरोहिया विकास खंड के ग्राम सभा रमवापुर से जीतीं ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी अकाली देवी के पति इश्वरी यादव पर पीपीगंज पुलिस ने महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रमवापुर से ग्राम प्रधान पद पर अकाली देवी ने जीत दर्ज की। उनके पति ने मतगणना स्थल के बाहर ही अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकालना शुरू कर दिया और जश्न मनाने लगे। पीपीगंज के थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में उनपर केस दर्ज कराया है।